19.6 C
Munich

Jahangir Khan TMC | IPS Ajay Pal Sharma | ‘सिंघम होगा तू यूपी का, ये बंगाल है…’, जहांगीर खान ने IPS अजयपाल शर्मा पर बोला तीखा हमला

Must read


Last Updated:

Jahangir Khan TMC Vs IPS Ajay Pal Sharma : फलता से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव पर्यवेक्षक आईपीएस अजयपाल शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. छापेमारी के बाद जहांगीर ने अधिकारी के अतीत के विवादों, ट्रांसफर-पोस्टिंग के आरोपों और वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए उन्हें घेरा. उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली से आए अधिकारियों का डर नहीं है और चुनाव बाद वे इस पर बड़ा एक्शन लेंगे. बंगाल चुनाव में अब यह जंग व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गई है.

Zoom

फालता से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने आईपीएस अजयपाल शर्मा पर बड़ा हमला बोला है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से चंद घंटों पहले दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात चर्चित आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा द्वारा की गई छापेमारी के बाद, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने न्यूज18 इंडिया को दिए इंटरव्यू में पलटवार करते हुए गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है. जहांगीर खान ने न केवल अजयपाल शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि उनके अतीत के विवादों को कुरेदते हुए जनता के सामने उनकी साख को चुनौती दी है.

जहांगीर खान ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘बंगाल की जनता को यह जान लेना चाहिए कि दिल्ली से भेजे गए ये अधिकारी कौन हैं. यह वही अधिकारी हैं जिनका नाम उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर और पोस्टिंग के काले खेल में सामने आया था. क्या चुनाव आयोग को बंगाल भेजने के लिए सिर्फ ऐसे ही विवादित अधिकारी मिले थे?’ जहांगीर खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आईपीएस शर्मा के उन कथित वीडियो का भी जिक्र किया जो उनके निजी जीवन और महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रहे थे.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article