Last Updated:
Kerala CM VD Satheesan Oath Taking LIVE: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन कुछ ही देर में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित इस शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लि…और पढ़ें
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी के साथ सोमवार को तिरुवनंतपुरम जश्न के रंग में डूबा दिख रहा. राजधानी का सेंट्रल स्टेडियम हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरा दिखा, जहां नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा. यहां कुछ ही देर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 20 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल होंगे. राज्यपाल आरवी आर्लेकर नई सरकार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल पहुंच चुके हैं. समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहें.
वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को मौका मिला है. कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश मंत्री बनेंगे.
IUML को पांच मंत्री पद मिले हैं. पार्टी की ओर से पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर को कैबिनेट में जगह दी गई है. इसके अलावा मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
Kerala Shapath Grahan LIVE: वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में उमड़ा समर्थकों का सैलाब, ‘UDF जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा तिरुवनंतपुरम
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी के साथ सोमवार को तिरुवनंतपुरम जश्न के रंग में डूबा दिख रहा है. राजधानी का सेंट्रल स्टेडियम हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरा दिखा, जहां नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा.
सफेद खादी शर्ट और ‘मुंडु’ पहने UDF कार्यकर्ता और समर्थक राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में पहुंचे. स्टेडियम के भीतर और बाहर गठबंधन के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई. ‘UDF जिंदाबाद’ और ‘टीम UDF’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
शपथ ग्रहण समारोह के लिए बनाया गया पंडाल पूरी तरह भर गया था. यहां कई लोग ऐसे भी रहे जिन्हें अंदर जगह नहीं मिली, लेकिन वे स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में जमा होकर समारोह का हिस्सा बने रहे. उमस भरे मौसम के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं दिखा.
VD Satheeshan Shapath Grahan LIVE: वित्त मंत्रालय सतीशन के पास, चेन्निथला को गृह विभाग
नई सरकार में वीडी सतीशन वित्त मंत्रालय अपने पास रखेंगे. वहीं गृह और विजिलेंस जैसे अहम विभाग उनके प्रतिद्वंद्वी रहे रमेश चेन्निथला को दिए गए हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का प्रभाव कैबिनेट गठन में साफ दिखाई दे रहा है और कई अहम मंत्रालय उनके करीबी नेताओं को मिल सकते हैं.
VD Satheeshan Shapath Grahan LIVE: 21 सदस्यीय सतीशन कैबिनेट में 14 नए चेहरे
वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को मौका मिला है. कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश मंत्री बनेंगे.
IUML को पांच मंत्री पद मिले हैं. पार्टी की ओर से पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर को कैबिनेट में जगह दी गई है. इसके अलावा मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
Kerala Congress Shapath Grahan LIVE: सोनिया गांधी और एंटनी की बातचीत के बाद बनी बात
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी गतिरोध तब खत्म हुआ जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बीच बातचीत हुई. इसके बाद सतीशन के नाम पर अंतिम फैसला लिया गया.
बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक केंद्रीय नेतृत्व की पसंद के साथ थे, लेकिन जनता और सहयोगी दल IUML खुलकर वीडी सतीशन के समर्थन में थे. उनके समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए थे, जिससे पार्टी के कुछ केंद्रीय नेता नाराज बताए गए.
Kerala Shapath Grahan LIVE: केरल में रिजल्ट के 14 दिन बाद बनेगी नई सरकार
140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 102 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी. वामपंथी LDF के लगातार दो कार्यकाल के बाद कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी हुई है. हालांकि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी में करीब 9 दिनों तक मंथन चलता रहा.
वीडी सतीशन को कांग्रेस की वापसी का मुख्य चेहरा माना जा रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान की पसंद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल बताए जा रहे थे. आखिरकार लंबे विचार-विमर्श के बाद सतीशन के नाम पर सहमति बनी.


