3 C
Munich

king car detailing studio in ara now get premium modification ppf service

Must read


Last Updated:

Car Detailing Studio Ara: आरा में कार लवर्स के लिए बड़ी सौगात है. शहर में किंग कार डिटेलिंग स्टूडियो की शुरुआत होने से अब कार मॉडिफिकेशन, पीपीएफ (PPF) और डेंटिंग-पेंटिंग जैसी प्रीमियम सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी. अब जिले के लोगों को अपनी गाड़ियों को नया लुक देने या चमकाने के लिए दिल्ली, पंजाब या पटना जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. खास बात यह है कि यहां अत्याधुनिक तकनीक के साथ बेहद कम और किफायती कीमत पर ग्राहकों को वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी दी जा रही है.

भोजपुर: बिहार के आरा में अब गाड़ी प्रेमियों को अपनी कारों के मॉडिफिकेशन, डेंटिंग-पेंटिंग या पीपीएफ (Paint Protection Film) जैसे प्रीमियम कामों के लिए दिल्ली के करोल बाग या पंजाब के चंडीगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा. शहर के चंदवा सूर्य मंदिर के समीप शुरू हुए ‘किंग कार डिटेलिंग स्टूडियो’ ने स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी हैं.

इस स्टूडियो की शुरुआत युवा उद्यमी आदित्य सिंह द्वारा की गई है. उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी में गाड़ियों को स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देने का क्रेज तेजी से बढ़ा है, लेकिन बेहतर सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को दूसरे शहरों में जाकर मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी. अब आरा में ही लोगों को वही सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है.

सभी आधुनिक कार्य एक ही छत के नीचे
स्टूडियो में गाड़ियों से जुड़े लगभग सभी आधुनिक कार्य एक ही छत के नीचे किए जा रहे हैं. यहां किसी भी बेस मॉडल कार को पूरी तरह टॉप मॉडल में बदला जा सकता है. इसके अलावा पीपीएफ कोटिंग के जरिए गाड़ियों की पेंट क्वालिटी और चमक को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है. जिससे कार स्क्रैच और धूल-मिट्टी के असर से बची रहती है. इंटीरियर कस्टमाइजेशन के तहत सीट कवर, रूफ डिजाइन, फुल बॉडी और हाफ बॉडी इंटीरियर वर्क जैसी सुविधाएं भी ग्राहक की पसंद और बजट के अनुसार उपलब्ध हैं. साथ ही डेंटिंग और पेंटिंग का काम भी आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल फिनिशिंग के साथ किया जा रहा है.

कम कीमत पर और बेहतर क्वालिटी 
आदित्य सिंह का दावा है कि जो काम पहले लोग दिल्ली या पंजाब जाकर भारी खर्च में करवाते थे. वही काम अब आरा में कम कीमत पर और बेहतर क्वालिटी के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में टाटा नेक्सॉन और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां भी यहां पीपीएफ और मॉडिफिकेशन के लिए पहुंच चुकी हैं. ग्राहकों से मिले सकारात्मक फीडबैक के बाद स्टूडियो की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. खास बात यह है कि यहां इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट और मशीनें बड़े शहरों के स्टूडियो की तरह ही हाई क्वालिटी की हैं, जिससे काम की फिनिशिंग भी शानदार मिल रही है.

आरा शहर के लिए बड़ी उपलब्धि
स्थानीय युवाओं के लिए यह स्टूडियो रोजगार और नए बिजनेस आइडिया का भी माध्यम बन रहा है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए आरा जैसे शहर में इस तरह की सुविधा शुरू होना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. अब भोजपुर और आसपास के जिलों के लोगों को अपनी गाड़ियों को प्रीमियम लुक देने के लिए दूसरे राज्यों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article