22.4 C
Munich

KKR की बड़ी लापरवाही! टूटे अंगूठे के साथ खेलने पर मजबूर हुए वरुण चक्रवर्ती, करियर दांव पर

Must read


होमखेलक्रिकेट

KKR की बड़ी लापरवाही! टूटे अंगूठे के साथ खेलने पर मजबूर हुए वरुण चक्रवर्ती

Last Updated:

Varun Chakaravarthy controversy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. इसके साथ ही लीग स्टेज के खत्म होते ही टीम एक बड़े विवाद में फंसती जा रही है. मामला टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर सामने आया है. टीम के फिजियो ने वरुण टूटे अंगूठे में भी खेलने की मंजूरी दी थी.

Zoom

केकेआर के प्लेयर वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली: केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चोटिल होने के बावजूद वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में रखने पर सफाई दी है. वरुण का बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर था. रहाणे ने बताया कि वरुण को टीम में रखने का फैसला मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद ही लिया गया था. वरुण को इस महीने की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. पांव के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए खेलना जारी रखा था. इससे पहले भी उन्हें चोटों का सामना करना पड़ा था.

रहाणे ने कहा, ‘‘हमारी टीम के फिजियो तथा बीसीसीआई तथा भारतीय टीम के फिजियो के बीच इस बारे में चर्चा हुई थी. मैं इसमें बिल्कुल भी दखल नहीं देता. यह उनका विभाग है. मेरे लिए यह पता करना महत्वपूर्ण होता है कि खिलाड़ी की मानसिकता कैसी है, वह खेलना चाहता है या नहीं और जोखिम कितना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिट रहना जरूरी है. चोट बढ़नी नहीं चाहिए. हम इस बारे में सोचते हैं. लेकिन फिजियो को लगता था कि उनकी चोटें नहीं बढ़ेगी.’’

कैसा रहा वरुण चक्रवर्ती का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती केकेआर की टीम के प्रमुख स्पिनर थे. इस सीजन में उनके प्रदर्शन की बात करें तो वह साधारण रहा. इसके पीछे की वजह उनका फॉर्म और फिटनेस था. वरुण इस सीजन 11 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 11 विकेट अपने नाम किए. इस सीजन उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 14 रन देकर 3 विकेट लेने की रही. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती की नाकामी भी एक कारण रहा कि टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई.

आईपीएल के 19वें सीजन में केकेआर की शुरुआत भी बहुत खराब रही थी. टीम को लीग चरण के शुरू के मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, आधे सीजन के बाद केकेआर ने वापसी जरूर की, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. यही कारण है टीम 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत दर्ज कर पाई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article