8.2 C
Munich

KKR playoffs equation: क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई केकेआर या फिर अभी बची है उम्मीद, जानें पूरा समीकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई KKR या फिर अभी बची है उम्मीद, जानें पूरा समीकरण

Last Updated:

IPL 2026 playoffs equation: अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली. सीजन में केकेआर अपना 11वां मैच खेलने उतरी थी. इस हार के साथ ही केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसकी उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा.

Zoom

केकेआर के लिए प्लेऑफ का समीकरण

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका लगा है. केकेआर का सीजन में ये 11वां मैच था. इस हार के साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर आ गई है. इसके अलावा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आरसीबी के खिलाफ उसका मुकाबला करो या मरो का था. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर का क्या समीकरण बन रहा है.

क्या है प्लेऑफ के लिए केकेआर का समीकरण

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में केकेआर के समीकरण की बात करें तो उसके लिए उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है. क्योंकि आरसीबी और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर काबिज है. इसके बाद सनराइजर्स 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर जबकि पंजाब 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. टेबल में टॉप की इन चार टीमों के अलावा सीएसके, राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में बनी हुई है, लेकिन इन तीनों के लिए भी अब हर मैच में जीत जरूरी हो गया है.

ऐसे में अगर केकेआर की बात करें तो केकेआर के पास अभी लीग स्टेज में कुल 3 मैच बचे हुए हैं. इस सीजन में केकेआर चार मैच जीते हैं एक बेतनतीजा रहा है. इस तरह उसके पास 9 पॉइंट है. अब केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए. हालांकि, 14 अंक पर भी टीमें क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन ऐसा तब होगा जब टॉप की चार में से कोई एक टीम 16 अंक तक नहीं पहुंचे. इस तरह अब केकेआर की टीम अगर अपने बचे हुए तीनों मैच जीत भी लेती है तो उसके 15 अंक ही हो पाएंगे. ऐसी स्थिति में उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना बहुत ही मुश्किल होगा.

चार टीमों के पास 16 अंक तक पहुंचने का मौका

केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें इसलिए भी खत्म समझी जा रही है क्योंकि पॉइंट्स टेबल में उसके ऊपर की चार टीमें 16-16 अंक तक पहुंच सकती है. टेबल में तीसरे नंबर की टीम सनराइजर्स के 12 मैचों में 14 अंक है. टीम को अभी 2 मैच और खेलने हैं. ऐसी स्थिति में सनराइजर्स दोनों मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंच सकती है. पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर की टीम पंजाब को अभी तीन मैच और खेलने हैं और उसके पास 13 अंक है. ऐसी स्थिति अगर टीम अपने तीनों मैच जीतती है वह 19 अंक तक पहुंच सकती है.

इसके अलावा राजस्थान और सीएसके की टीम भी रेस में बनी हुई है. दोनों टीमों के पास अभी तीन-तीन मैच बचे हैं. राजस्थान और सीएसके के पास अभी 12 अंक हैं. ऐसे में अगर ये दोनों टीमें बचे हुए सभी मैच जीतती है तो वह 18 पॉइंट तक पहुंच सकती है. यही कारण है कि केकेआर चाहकर भी इन चारों टीमों के बराबर अंक नहीं जुटा पाएगी, जिसके कारण उसके लिए उम्मीदें अब लगभग खत्म हो गई है. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से टीम प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article