3.4 C
Munich

KKR vs RR: वैभव की तूफानी पारी, जुरेल की स्टंपिंग, रिंकू का विनिंग सिक्स, कोलकाता-राजस्थान मैच के मोमेंट-रिकॉर्ड

Must read


Last Updated:

KKR vs RR Top Moments and Records: कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से शिकस्त दी. रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी से केकेआर ने जीत का खाता खोला. इस सीजन शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच हारे. जीत का खाता खुलने के बाद केकेआर पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है. आइए इस मुकाबले के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े. वैभव 28 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार हो गए. 11वें और 12वें ओवर में ध्रुव जुरेल (5) और यशस्वी (39) आउट हो गए, जिसके बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई.

वरुण चक्रवर्ती ने वैभव को आउट कर टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए. वरुण इस मुकाम तक पहुंचने वाले 20वें भारतीय गेंदबाज बने हैं. वहीं, बतौर स्पिनर ऐसा करने वाले 10वें भारतीय क्रिकेटर हैं. वरुण ने मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा कार्तिक त्यागी को भी तीन विकेट मिले. सुनील नरेन ने दो सफलताएं हासिल कर राजस्थान की पारी को 155 से आगे नहीं बढ़ने दिया.

कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स के निचले मध्य क्रम को ध्वस्त किया. उन्होंने पारी के 19वें ओवर में रवींद्र जडेजा (9), शिमरन हेटमायर (15) और रवि बिश्नोई (0) को चलता किया. कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में सिर्फ 22 रन ही रन दिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जोफ्रा आर्चर एक बार फिर नई गेंद से कारगार साबित हुए और पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया. उन्होंने केकेआर के ओपनर टिम साइफर्ट को बोल्ड किया. यह इस सीजन में तीसरी बार है, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया. वहीं, आर्चर आईपीएल में पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में आर्चर ने मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली. शमी 5 बार ऐसा कर चुके हैं.

केकेआर के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे एक बार फिर खाता नहीं खोल सके. वह दो गेंदों का सामना करके डक का शिकार हो गए. इसी के साथ रहाणे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. रहाणे आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए. आरआर के खिलाफ रहाणे 12वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. रहाणे के बाद इस लिस्ट में पार्थिव पटेल का नाम है, जो आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 11 बार जीरो पर आउट हुए हैं.

कैमरन ग्रीन को आउट करने के लिए ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे खड़े रहकर जबरदस्त फुर्ती दिखाई और टीम को बड़ा विकेट दिलाया. रवि बिश्नोई की गेंद पर जुरेल ने ये कमाल किया. बिश्नोई ने ग्रीन को लेग साइड की लाइन पर गेंद फेंकी. पिच होने के बाद गेंद ने अपना रास्ता बदला और लेग साइड में काफी वाइड चली गई. हालांकि, विकेट के पीछे चुस्त-मुस्तैद खड़े जुरेल ने कोई गलती न करते हुए लेग साइड में डाइव लगाई और गेंद को पकड़कर बिजली जैसी तेजी से उसे विकेट पर भी मार दिया. इस दौरान ग्रीन के पास इतना भी समय नहीं था कि वह अपनी क्रीज में वापस सके. ग्रीन 27 रन बनाकर आउट हुए.

नांद्रे बर्गर ने रिंकू सिंह का कैच छोड़ा, जो राजस्थान रॉयल्स पर भारी पड़ा. रिंकू सिर्फ 8 रन बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उन्हें जीवनदान मिला. रिंकू ने यहां से पीछे मुड़कर नहीं देखा और केकेआर को मैच जिता दिया. रिंकू ने आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर केकेआर की जीत पक्की की. उन्होंने 34 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल रहे. उनके अलावा अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में 29 रन बनाकर केकेआर की जीत में अहम योगदान दिया.

राजस्थान रॉयल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे यश राज पुंज ने आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया. 19 साल के इस स्टार ने पारी के 14वें ओवर में रमनदीप सिंह को बोल्ड मारा. यह उनका टी20 क्रिकेट में भी पहला विकेट है. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article