3.8 C
Munich

Krunal Pandya IPL 2026: छह साल बाद टीम इंडिया में होगी क्रुणाल पंड्या की वापसी? वनडे वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स का बढ़ाया सिरदर्द

Must read


होमखेलक्रिकेट

6 साल बाद टीम इंडिया में होगी क्रुणाल की वापसी, सिलेक्टर्स का बढ़ाया सिरदर्द

Last Updated:

Krunal Pandya IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. अब उनकी निगाहें टीम इंडिया में वापसी और संभवतः दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले 2027 वनडे विश्व कप में अहम भूमिका निभाने पर टिकी हैं.

Zoom

क्रुणाल पंड्या आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

रायपुर: पांच साल पहले यानी 2021 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले क्रुणाल पंड्या का पूरा भरोसा है कि वह अगले साल का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. आरसीबी के लिए 10 मई की रात मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हराकर आईपीएल 2026 से बाहर करने में क्रुणाल पंड्या का अहम रोल रहा. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद क्रुणाल ने 46 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली और टीम को अपने नए होम ग्राउंड रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रोमांचक जीत दिलाई.

जब मैं 6-7 साल का बच्चा था, तब से ही मैं देश के लिए खेलना चाहता था. आज भी मेरा यह सपना नहीं बदला है. मेरा लक्ष्य शत प्रतिशत देश के लिए खेलना है. अगले साल विश्व कप है. मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा, दुआ करता हूं. उम्मीद है कि मुझे यह मौका मिलेगा. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास होगा.

क्रुणाल पंड्या आईपीएल में कहर ढा रहे हैं

RCB की बैकबोन बन चुके हैं क्रुणाल पंड्या
35 वर्षीय क्रुणाल पंड्या के दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता ने पिछले दो सीजन में आरसीबी की सफलता में अहम भूमिका निभाई है. इस सीजन में क्रुणाल ने अपनी उस शानदार बल्लेबाजी की झलक दिखाई है. उन्होंने छह पारियों में 35.25 के औसत और 150.00 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और 73 का बेस्ट स्कोर शामिल है, उन्होंने 29 से ज्यादा के औसत और 8.70 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट भी लिए हैं, जिसमें 2/30 का बेस्ट फिगर शामिल है.

क्रुणाल पंड्या आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या का विकेट भी ले चुके हैं.

भारत के लिए पांच वनडे और 19 टी-20
क्रुणाल पंड्या ने भारत के लिए पांच वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने चार पारियों में 65.00 के औसत और 101.56 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं. इनमें डेब्यू मैच में 58* रन की पारी भी शामिल है, जो वनडे डेब्यू पर किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है, उन्होंने पांच वनडे मैच में दो विकेट भी लिए हैं. 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 10 पारियों में उन्होंने 24.80 के औसत और 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 26 रन है, उन्होंने 36 से ज्यादा की औसत से 15 विकेट भी लिए हैं, जिसमें एक चार विकेट का हॉल भी शामिल है.

इंजरी के बावजूद क्यों बैटिंग करते रहे क्रुणाल?
मुझे बहुत ऐंठन हो रही थी. यह पिंडली से शुरू हुई, कूल्हों तक गई और फिर पीठ तक. मुझे बहुत ऐंठन हो रही थी. मैं आमतौर पर इतनी देर तक बल्लेबाजी नहीं करता. मुझे मुश्किल परिस्थितियां पसंद हैं और मैं हमेशा उनके लिए तैयारी करता हूं और उनका इंतजार करता हूं. जाहिर है मैं मैच खत्म करना चाहता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया, लेकिन भुवी ने जो शॉट खेला वह मैच का सबसे बेहतरीन शॉट था. यह ऐसी विकेट थी जहां आपको क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने होते हैं. यह उस तरह की विकेट नहीं थी जहां आप गेंदबाजों को निशाना बनाकर खेलें. आपको मेहनत करनी होती है, डटकर खेलना होता है और पारी खेलनी होती है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article