11.9 C
Munich

LLRM Medical College Meerut I admission for medical course in meerut

Must read


Last Updated:

मेरठ स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का नर्सिंग महाविद्यालय बीएससी नर्सिंग और GNM कोर्स के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है. यहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित फीस के अनुसार शिक्षा दी जाती है और प्रवेश UPCNET परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर होता है. संस्थान में बीएससी नर्सिंग की 100 सीटें और एमएससी नर्सिंग की 25 सीटें निर्धारित हैं, जबकि GNM कोर्स लगभग निशुल्क है. हॉस्टल सुविधा सहित यह कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करता है.

मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों से ताल्लुक वाले जो भी युवा मेडिकल से संबंधित क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं. इसके लिए वह बीएससी नर्सिंग और जीएनएम कोर्स करने की सोच रहे हैं. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में संचालित नर्सिंग महाविद्यालय एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जहां शासन द्वारा निर्धारित फीस के अनुसार ही युवाओं को अध्ययन कराया जाता है. इन बातों देखते हुए लोग 18 की टीम द्वारा नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल, एस. बालमणि बोस से खास बातचीत की. लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए बालमणि बोस ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी द्वारा नर्सिंग प्रवेश( UPCNET) परीक्षा आयोजित की जाती है. जिसके जरिए युवाओं को एडमिशन मिलता है. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत ही युवा लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में संचालित नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग एवं जेएनयू से संबंधित कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि संस्थान में 100 सीटों पर बीएससी नर्सिंग में युवाओं को अध्ययन कराया जाता है. वहीं एमएससी नर्सिंग के लिए 25 सीट शासन द्वारा निर्धारित की गई है. इसमें अगर बीएससी नर्सिंग की फीस की बात की जाए तो 40000 रुपए है जबकि एमएससी नर्सिंग की फीस 50000 रुपए लगभग  निर्धारित की गई है. इसी के साथ इन्होंने बताया कि जीएनएम कोर्स के लिए शासन द्वारा कोई भी फीस नहीं ली जाती है. युवाओं को निशुल्क माध्यम से ही अध्ययन कराया जाता है, उन्हें सिर्फ एग्जाम फीस देनी होती है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article