3.5 C
Munich

LSG vs KKR Turning Point: 4 बॉल…4 छक्के और 25 रन ने पलट दिया मैच, जीती बाजी हार गई लखनऊ की टीम

Must read


होमखेलक्रिकेट

4 बॉल…4 छक्के और 25 रन ने पलट दिया मैच, जीती बाजी हार गई लखनऊ की टीम

Last Updated:

कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी दूसरी जीत नसीब हुई तो इसका श्रेय सिर्फ एक ही खिलाड़ी को दिया जाना चाहिए. रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आकर आखिरी ओवर में जो चार लगातार छक्के मारे उसने मुकाबला पूरी तरह से बदल दिया.

Zoom

रिंकू सिंह से मैच हारने के बाद हाथ मिलाते हुए ऋषभ पंत

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 5 लगातार मैच हारने के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने वापसी की है. जब टीम पर लीग से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा तो टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में कोलकाता ने जीत हासिल कर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की. मुकाबला शुरू होते ही लड़खड़ाई टीम के लिए रिंकू सिंह ने पारी के आखिरी 4 बॉल पर जो किया उसने मैच का नतीजा ही बदल दिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 26 अप्रैल को एक ऐसा मैच खेला गया जिसने दोनों टीम के फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ा दी. सांसे रोक देने वाले मुकाबले में सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला. मैच हालांकि इससे पहले ही कोलकाता ने अपने हक में कर लिया था जब रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के लिए 4 बॉल पर लगातार छक्के मारे. मैच का नतीजा लखनऊ के हक में होता अगर इस स्टार फिनिशर ने सिक्स ना मारे होते.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article