15 C
Munich

M-Ticket क्या है, यह कैसे काम करता है, बिना फिजिकल टिकट कैसे होगी स्टेडियम में एंट्री, समझिए इसके यूनिक QR कोड का गणित

Must read


होमखेलक्रिकेट

M-Ticket क्या है, यह कैसे काम करता है, समझिए इसके यूनिक QR कोड का गणित

Last Updated:

what is M ticket: रायपुर में आईपीएल का रोमांच चरम पर है. जहां 10 और 13 मई को आरसीबी, मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबले होंगे. टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार ‘M-टिकट सिस्टम’ लागू किया गया है.यह एक मोबाइल-आधारित डिजिटल व्यवस्था है, जिसमें फैंस को यूनीक क्यूआर कोड वाला ई-टिकट मिलेगा. यह टिकट मैच से कुछ घंटे पहले ही सक्रिय होगा और इसे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा. सुरक्षा के लिहाज से यह ‘नॉन-ट्रांसफरबल’ तकनीक फर्जी एंट्री को पूरी तरह रोकने में मददगार साबित होगी.

Zoom

क्या होता है एम टिकट, कैसे यह काम करता है, जानिए सब.

नई दिल्ली. रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बुखार में तपने के लिए तैयार है. नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2026 के दो धमाकेदार मुकाबलों की मेजबानी करने जा रहा है. जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमियों में अपनी पसंदीदा टीमों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को देखने का भारी उत्साह है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन और आयोजकों ने इस बार व्यवस्था को पूरी तरह हाई-टेक कर दिया है. इस बार चर्चा का केंद्र केवल चौके-छक्के ही नहीं, बल्कि ‘M-टिकट सिस्टम’ भी है. यह एक ऐसी आधुनिक व्यवस्था है जिसे टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग और धोखाधड़ी को जड़ से खत्म करने के लिए लागू किया गया है. आइए विस्तार से समझते हैं कि यह तकनीक क्या है और इस बार रायपुर में फैंस का अनुभव कैसा रहने वाला है.

‘M-टिकट’ का अर्थ है ‘मोबाइल टिकट’. यह कागज वाले पारंपरिक टिकटों का एक डिजिटल और सुरक्षित विकल्प है. अब तक हमने देखा है कि कई बार लोग फिजिकल टिकट खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बाहर बेच देते हैं या एक ही टिकट की कई फोटोकॉपी कराकर फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करते हैं. M-टिकट इसी समस्या का अंतिम समाधान है. यह पूरी तरह से मोबाइल ऐप और डिजिटल पहचान पर आधारित व्यवस्था है. इसमें दर्शक को कोई कागज का टुकड़ा नहीं मिलता, बल्कि उनके मोबाइल ऐप पर एक डिजिटल पास जारी किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह टिकट खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके मोबाइल नंबर से सीधे तौर पर लिंक रहता है.

क्या होता है एम टिकट, कैसे यह काम करता है, जानिए सब.

M-टिकट कैसे काम करता है?
M-टिकट की कार्यप्रणाली बेहद सुरक्षित और ‘फुलप्रूफ’ बनाई गई है. इसके काम करने के तरीके को हम निम्नलिखित बिंदुओं में समझ सकते हैं. जब आप आधिकारिक प्लेटफॉर्म (जैसे बुकमायशो या अन्य पार्टनर ऐप) से टिकट बुक करते हैं, तो वह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पहचान से जुड़ जाता है. हर टिकट के साथ एक विशेष क्यूआर कोड जनरेट होता है.यह कोड ही स्टेडियम में आपकी चाबी का काम करता है. सुरक्षा के लिहाज से आयोजकों ने एक विशेष नियम बनाया है. यह क्यूआर कोड पहले से सक्रिय (Active) नहीं होगा. यह मैच शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही लाइव होगा, ताकि कोई इसका स्क्रीनशॉट लेकर पहले से दुरुपयोग न कर सके.

नो-फॉरवर्ड पॉलिसी
M-टिकट को व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा. यह केवल उसी अधिकृत ऐप पर खुलेगा जिससे इसे खरीदा गया है. अगर किसी स्थिति में टिकट ट्रांसफर करना भी पड़े, तो वह केवल एक बार ही संभव होगा और उसके बाद वह लॉक हो जाएगा. स्टेडियम के गेट पर तैनात स्कैनर जैसे ही आपके मोबाइल के क्यूआर कोड को रीड करेंगे, वह डेटाबेस में ‘यूज्ड’ मार्क हो जाएगा. इसके बाद उसी टिकट या कोड से दोबारा कोई दूसरा व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा.

ब्लैक मार्केटिंग पर लगेगा लगाम
रायपुर में आईपीएल मैचों के दौरान टिकटों की कालाबाजारी हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है. ‘M-टिकट सिस्टम’ आने से ब्लैक मार्केटियर्स के हाथ खाली रहने वाले हैं. चूंकि टिकट सीधे व्यक्ति के मोबाइल और पहचान से जुड़ा है और इसे बार-बार ट्रांसफर करना असंभव है, इसलिए इसे बाहर किसी अनजान व्यक्ति को बेचना अब मुमकिन नहीं होगा. यह पारदर्शिता सुनिश्चित करता है कि वास्तविक प्रशंसक को ही सही कीमत पर मैच देखने का मौका मिले.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article