Last Updated:
Mamata Banerjee Latest News: ममता बनर्जी ने एक बार फिर से इस्तीफा न देने का सुर दोहराया है. उन्होंने कालीघाट में नए चुने गए विधायकों के साथ मिटिंग में दोहराते हुए कहा कि मैं राज्यपाल द्वारा बर्खास्तगी का इंतजार करूंगी.
ममता बनर्जी ने पार्टी मीटिंग में इस्तीफा देने से इनकार कर दिया. (फाइल फोटो)
Mamata Banerjee Declined to Resign: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रही है. 15 साल के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है. इस बीच ममता बनर्जी ने अलग बखेड़ा खड़ा कर दिया है. उन्होंने चुनावी हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. बुधवार को उन्होंने टीएमसी के नए चुने गए विधायकों के साथ बैठक में कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. उन्होंने पार्टी बैठक में साफ तौर पर अपने इरादे जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें मुझे निकालने दो, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी. बताते चलें कि टीएमसी की पार्टी बैठक कोलकाता के कालीघाट आयोजित की गई थी. ममता ने पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर चुनावी हार के बाद पार्टी की आगे की राह तय करने के लिए मीटिंग को एड्रेस किया.
नए चुने गए विधायकों और पार्टी मीटिंग के संबोधन में ममता बनर्जी ने अपने पद पर बने रहने का इरादा जताया. साथ ही एक सिंबॉलिक प्रोटेस्ट की अपील की. उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा उनकी (खुद की) बर्खास्तगी का इंतजार करेंगी. साथ ही ममता ने अपनी पार्टी के मेंबर्स और नए चुने गए विधायकों से ‘ब्लैक डे’ के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की अपील की. उन्होंने उनसे पश्चिम बंगाल असेंबली के पहले दिन काले कपड़े पहनने को कहा.
Our Chairperson Smt. @MamataOfficial and National General Secretary Shri @abhishekaitc addressed a meeting with our leaders in Kalighat, instilling in them clarity, confidence, conviction, and a renewed sense of purpose to continue the good fight.— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 6, 2026


