27.3 C
Munich

MI vs RR: उधर कप्तानी गई तो इधर फॉर्म भी गायब, करो या मरो मैच में यशस्वी जायसवाल से ये उम्मीद तो नहीं थी

Must read


होमखेलक्रिकेट

उधर कप्तानी गई तो इधर फॉर्म भी गायब, यशस्वी जायसवाल से ये उम्मीद तो नहीं थी

Last Updated:

yashasvi Jaiswal wicket: यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ‘मस्ट-विन’ मैच में सिर्फ 27 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने शुरुआत तो शानदार की, लेकिन विल जैक्स की एक टर्न लेती गेंद ने यशस्वी को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम की कप्तानी संभालने वाले यशस्वी इस मुकाबले में बतौर ओपनर बल्लेबाज खेले, क्योंकि नियमित कप्तान रियान पराग की प्लेइंग-11 में वापसी हुई.

Zoom

यशस्वी जायवाल को आउट करने के बाद जश्न मनाते विल जैक्स.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने करो या मरो मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए. प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से इस ‘मस्ट-विन’ मैच में राजस्थान के लिए ओपनिंग करने उतरे यशस्वी की पारी सिर्फ 27 रन पर खत्म हो गई. कुछ दमदार शॉट्स लगाकर पारी का आगाज करने के बाद यशस्वी के एक लूज शॉट ने उनकी पारी पर विराम लगा दिया. उनके रूप में राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला विकेट खोया. यशस्वी 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर आउट हुए. उनके विकेट तक राजस्थान का स्कोर 3.4 ओवर में 33/1 था.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article