16.9 C
Munich

Mitchell Marsh Injury ruled out of PAK series: IPL 2026 में 563 रन के साथ मचाई तबाही, पाकिस्तान की शामत आने से पहले हुआ वनडे सीरीज से बाहर

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL में 563 रन के साथ मचाई तबाही, PAK की शामत आने से पहले वनडे सीरीज से बाहर

Last Updated:

PAK vs AUS Mitchell Marsh: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए एक शतक और दो अर्धशतक समेत कुल 563 रन बनाने वाले मिचेल मार्श 30 मई से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं कर पाएंगे. एंकल इंजरी के चलते वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह विकेटकीपर जोश इंग्लिस कंगारू टीम की अगुवाई करेंगे

Zoom

मिचेल मार्श इंजर्ड होकर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर

नई दिल्ली: 30 मई से शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान मिचेल मार्श पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. मार्श की अनुपस्थिति में विकेटकीपर जोश इंग्लिस कंगारू टीम की अगुवाई करेंगे. सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी तो दूसरा और तीसरा मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा.

मार्श का पर्थ में इलाज जारी
लखनऊ सुपरजायंट्स के आईपीएल सीजन के आखिरी मैच में न खेल पाने वाले मार्श आगे की जांच और इलाज के लिए पर्थ में ही रहेंगे. बांग्लादेश के वनडे दौरे के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी. बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलने हैं.

बिना अपने बड़े प्लेयर्स के खेलने वाली है ऑस्ट्रेलिया

  • ट्रेविस हेड- आईपीएल में व्यस्त हैं
  • पैट कमिंस- आईपीएल में व्यस्त हैं
  • जोश हेजलवुड- आईपीएल में व्यस्त हैं
  • मिचेल मार्श- चोटिल हैं
  • मिचेल स्टार्क- आराम दिया गया है
  • कूपर कोनोली- आराम दिया गया है
  • जेवियर बार्टलेट- आराम दिया गया है
  • बेन ड्वार्शियस- आराम दिया गया है

IPL 2026 में तूफानी फॉर्म में थे मार्श
मिचेल मार्श आईपीएल 2026 में वह एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ 13 मैच में 563 रन बनाने वाले प्लेयर थे. उनका नाम ऑरेंज कैप लिस्ट के टॉप-10 में शुमार हैं. 34 साल के मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 46 टेस्ट, 99 वनडे और 85 टी-20 मैच खेले हैं.

इंजरी के चलते ही बॉलिंग बंद की थी
एक वक्त मिचेल मार्श की गिनती ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर्स में होती थी. वह मीडियम पेस बॉलिंग भी किया करते थे, लेकिन लगातार इंजरी के चलते उन्होंने बॉलिंग करनी छोड़ दी और सारा फोकस बैटिंग पर लगाया. टॉप ऑर्डर में लगातार रन बनाने के बाद टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताते हुए उन्होंने कप्तानी तक सौंप दी.

पाकिस्तान में वनडे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जम्पा

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article