Last Updated:
MS Dhoni Fitness Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए तरस गए हैं. सीजन के शुरू होने से पहले धोनी चोटिल हो गए थे. हालांकि, अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि धोनी फिट हो चुके हैं और सीएसके के लिए अंतिम दो लीग मैच में वह मैदान पर उतरें.
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ धोनी
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लीग चरण के आखिरी दो मैचों में खेल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अब पूरी तरह से फिट हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. इस सीजन फैंस धोनी को खेलते हुए देखने के लिए तरस गए हैं. सीजन के शुरू होने से पहले धोनी को चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टीम के लिए मैदन पर नहीं उतर पाए. एस सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार धोनी लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए भी फिट थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
दरअसल, धोनी नहीं चाहते थे कि उनकी वापसी से पूरी टीम डिस्टर्ब हो. क्योंकि शुरुआती मैचों में सीएसके की टीम ने हार के बाद दमदार वापसी की थी और खुद को प्लेऑफ में दौड़ में शामिल किया था. इस वजह से धोनी की सोच ये थी कि टीम के विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ किसी तरह की छेड़खानी नहीं करनी चाहिए. हालांकि, लखनऊ के खिलाफ मैच में सीएसके को करारी हार मिली थी, जिसके बाद अब धोनी को लेकर ये कहा जा रहा है कि वह अंतिम दो मैचों मैदान पर उतर सकते हैं.
चोट से परेशान रही है सीएसके की टीम
पांच बार की चैंपियन सीएसके इस सीजन में चोट से परेशान रही है. इस बार उसके आधे दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. उस लिस्ट में धोनी भी शामिल थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह सनराइजजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिसाफ खेलकर अपने आईपीएल करियर को विराम दे दें.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


