neet paper leak 2026 news, neet exam cancelled: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को आखिरकार रद्द कर दिया गया है. राजस्थान में सामने आए कथित गेस पेपर लीक विवाद और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा कैंसिल कर दी है. अब पूरे मामले की जांच CBI करेगी.इस फैसले से 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित NEET परीक्षा दी थी. NTA का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद यह कदम उठाना जरूरी हो गया था.
NEET 2026 Cancelled LIVE: कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप
NEET 2026 Cancelled LIVE: NEET की परीक्षा कैंसलि होने के बाद कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया- ‘नीट का पेपर लीक हो गया – परीक्षा रद्द हो गई.इस परीक्षा के रद्द होने से करीब 22 लाख छात्रों की कड़ी मेहनत, उनके परिवार का पैसा… सब पानी में चला गया.ये पहली बार नहीं है-मोदी सरकार में 10 साल के अंदर 89 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं.
NEET का पेपर लीक हो गया – परीक्षा रद्द हो गई।
इस परीक्षा के रद्द होने से करीब 22 लाख छात्रों की कड़ी मेहनत, उनके परिवार का पैसा… सब पानी में चला गया।
ये पहली बार नहीं है- मोदी सरकार में 10 साल के अंदर 89 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं।
पेपर लीक और परीक्षा में धांधली BJP…
— Congress (@INCIndia) May 12, 2026
NEET 2026 Cancelled LIVE:छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा
NEET 2026 Cancelled LIVE: NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी.पहले से जमा रजिस्ट्रेशन डेटा ही इस्तेमाल किया जाएगा. छात्रों के पुराने परीक्षा केंद्र भी मान्य रहेंगे. इसके अलावा किसी तरह की अतिरिक्त परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी.एजेंसी ने यह भी कहा है कि पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी और नई परीक्षा से पहले फ्रेश एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
NEET UG 2026 Exam LIVE: दोबारा होगी NEET परीक्षा
NEET UG 2026 Exam LIVE: NTA ने साफ कर दिया है कि NEET UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. नई तारीखों का ऐलान जल्द आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जाएगा. एजेंसी ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और परिवारों को परेशानी होगी.
NEET 2026 Cancelled LIVE:CBI करेगी पेपर लीक की जांच
NEET 2026 Cancelled LIVE:सरकार ने नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है. अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी.अभी तक राजस्थान एसओजी नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही है. एसओजी ने इस मामले में कई लोगों को अरेस्ट भी किया गया है.
NEET 2026 Cancelled LIVE:जवाबदेही तय करने की मांग
NEET 2026 Cancelled LIVE: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर पेपर लीक के आरोपों को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने ट्वीट किया.FAIMA ने कहा कि हम इस पेपर लीक के लिए तुरंत जवाबदेही तय करने की मांग करते हैं. हम चुप नहीं रहेंगे.
On NEET-UG 2026 exam cancelled following paper leak allegations, Federation of All India Medical Association (FAIMA) tweets, “FAIMA demand immediate accountability for this paper leak. We will not stay silent. Exemplary punishment is the only way forward.” pic.twitter.com/qsZteCkvO1
— ANI (@ANI) May 12, 2026
NEET 2026 Cancelled LIVE: नीट मामले में दो अरेस्ट
NEET 2026 Cancelled LIVE: राजस्थान एसओजी ने जयपुर से नीट पेपर लीक मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया है. अभी अविनाश लांबा और मनीष यादव नाम के दो लोगों को अरेस्ट किया गया है.
NEET 2026 Cancelled LIVE: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
NEET Paper Leak Case LIVE: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की गई है.NSUI के कार्यकर्ताओं ने नीट एग्जाम कैंसिल होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर प्रतिबंध लगाने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है. परीक्षा रदद होने के बाद NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि हमें सरकार पर कोई भरोसा नहीं है.एनएसयूआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया है और उनसे इस्तीफे की मांग की है.
NEET 2026 Cancelled LIVE: MBBS की सीटें सीमित
NEET 2026 Cancelled LIVE: देशभर में MBBS की सीटें सीमित हैं और लाखों छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए इस परीक्षा पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी सीधे छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती है.
neet paper leak 2026 LIVE Update: 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
NEET 2026 Cancelled LIVE: इस साल NEET UG 2026 के लिए कुल 22,79,743 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. NTA ने इतने ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए थे.पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 3000 ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. यही वजह है कि यह परीक्षा देश की सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिनी जाती है.
NEET 2026 Cancelled LIVE: NTA ने क्या कहा?
NEET 2026 Cancelled LIVE: NTA ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगी और सभी रिकॉर्ड, डेटा और तकनीकी जानकारी CBI को उपलब्ध कराई जाएगी.
NEET 2026 Cancelled LIVE: अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच
NEET 2026 Cancelled LIVE, neet paper leak 2026 news:केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को सौंप दी है.CBI यह पता लगाएगी कि कथित गेस पेपर आखिर कहां से आया, किसने इसे फैलाया और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था. जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि क्या छात्रों से पैसे लेकर सवाल बेचे गए थे.


