4.3 C
Munich

Petrol Diesel Prices: डोनाल्ड ट्रंप लाख दावे कर लें, सच वही हो रहा जो ईरान कह रहा, ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर के पास, तेल के दाम बदले

Must read


Last Updated:

Petrol-Diesel Price : ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल दाम फिर 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं. इसका असर गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी खुदरा दाम पर भी दिखा. आज देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट में बदलाव दिख रहा है.

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. अमेरिका और ईरान की लड़ाई अब होर्मुज के रास्‍ते पर आकर अटक गई है. पहले ईरान इस रास्‍ते को बंद करने पर अड़ा था और अब अमेरिका इसे खोलने के लिए तैयार नहीं है. ट्रंप भले ही कितने दावे कर लें कि तेल की सप्‍लाई सामान्‍य हो रही और संकट खत्‍म हो गया है, लेकिन असल में हो वही रहा है जो ईरान बोल रहा है. यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में क्रूड की कीमत 10 डॉलर बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. इसका असर गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 17 पैसे सस्‍ता होकर 94.41 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 20 पैसे टूटकर 87.47 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल 2 पैसे सस्‍ता होकर 94.88 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 3 पैसे गिरावट के साथ 87.98 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 105.59 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 10 पैसे बढ़त के साथ 91.82 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 10 डॉलर चढ़कर 119.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी ऊपर गया है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 107.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.88 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.41 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.59 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article