Last Updated:
PM Modi-Giorgia Meloni selfie : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम इटली पहुंचे. यह उनके पांच देशों के यूरोपीय दौरे का आखिरी और सबसे अहम पड़ाव है. पीएम मोदी की यह यात्रा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष निमंत्रण पर है. पीएम मोदी की इटली की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है. पीएम मोदी के इटली पहुंचती है जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी वाली तस्वीर शेयर कर उनका स्वागत किया.
पीएम मोदी और मेलोनी की लेटेस्ट सेल्फी.
PM Modi-Giorgia Meloni Selfie : प्रधानमंत्री मोदी अभी पांच देशों की विदेश यात्रा पर हैं. पीएम मोदी कल यानी मंगलवार शाम को इटली पहुंचे. यह उनके पांच देशों के यूरोपीय यात्रा का आखिरी और सबसे अहम पड़ाव है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी इटली पहुंचे हैं. पीएम मोदी के इटली पहुंचते ही मोदी-मेलोनी की बहुचर्चित सेल्फी पूरी दुनिया में छा गई. जी हां, इटली पहुंचते ही पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की नई सेल्फी सामने आ गई. पीएम मोदी संग अपनी सेल्फी वाली फोटो शेयर कर इटली की PM ने मेलोनी ने रोम में अपने दोस्त मोदी का स्वागत किया है.
दरअसल, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार की रात को पीएम मोदी का स्वागत अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक नई सेल्फी के साथ किया. इस फोटो में पीएम मोदी और मेलोनी थीं. जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी वाली फोटो शेयर कर लिखा, ‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!.’ जैसे ही यह फोटो सामने आई, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बता दें कि इससे पहले भी मोदी और मेलोनी की सेल्फी चर्चा में रही है.


