Last Updated:
Priyansh Arya-Cooper Connelly partnership Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य और कूपर कोनली ने तबाही मचा दी. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की पार्टनरशिप की. इसके साथ ही दोनों के नाम पंजाब किंग्स के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
पंजाब किंग्स के युवा ब्रिगेड प्रियांश आर्य और कूपर कोनली ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी विस्फोटक बैटिंग से तबाही से मचा दी. मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों ने मैदान के हर दिशाओं में चौके और छक्कों की बारिश की, लेकिन दुर्भाग्य ये रहा कि शतक के करीब पहुंच कर दोनों आउट हो गए.

प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट होने के बाद प्रियांश आर्य और कूपर कोनली मिलकर हाहाकार मचा दिया. कूपर कोनली ने 46 गेंद में 7 छक्के और 8 चौके की मदद से 86 रनों की धुआंधार पारी खेलकर आउट हुए. वहीं प्रियांश आर्य की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 37 गेंद में 93 रन कूट दिए. प्रियांश ने अपनी इस पारी में 9 छक्के और 4 चौके भी लगाए.

प्रियांश और कूपर कोनली की इस दमदार बल्लेबाजी के कारण ही पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर स्कोरबोर्ड 257 रन टांग दिए. इस तरह पंजाब किंग्स ने इस सीजन में आरसीबी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे बड़ा टोटल बना दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ इतना ही नहीं, प्रियांश आर्य और कूपर कोनली के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इन दोनों ने पंजाब के लिए 80 गेंद में 182 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. इस तरह प्रियांश और कूपर कोलनी ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप रिकॉर्ड अपने नाम किया.

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श के नाम है. इन दोनों साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ धर्मशाला में 206 रनों की पार्टनरशिप की थी. पंजाब किंग्स के लिए यह रिकॉर्ड अबतक नहीं टूट पाया है.

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज है. राहुल और मयंक ने साल 2020 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजाह में 183 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिपर की थी. प्रियांश आर्य और कूपर कोनली अगर 2 रन और जोड़ते तो यह रिकॉर्ड टूट जाता.


