Last Updated:
PSL 2026: आईपीएल के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क में पाकिस्तान सुपर लीग भी खेला जा रहा है. लीग का लगभग आधा हिस्सा खत्म हो गया है, लेकिन यहां हर मैच में कुछ ना कुछ अतरंगी को देखने को मिल रहा है. ऐसा ही कुछ लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मुकाबले से ठीक पहले टॉस के समय हुआ, जब राइवलरी के नाम पर दो मस्कट आपस में लड़ते हुए दिखे.
टॉस के समय में दो टीमों के मस्कट के बीच हुई फाइट
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के हर मैच में कुछ न कुछ अतरंगी चीजें देखने को मिल रही है. ऐसा ही कुछ टूर्नामेंट के 35वें मैच में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच टक्कर से पहले टॉस के समय हुआ. मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. मैच के लिए जब दोनों टीमों के कप्तान शाहीन अफरीदी और डेविड वॉर्नर टॉस के लिए आए तो उनके साथ दोनों टीमों के मस्कट यानी शुभंकर भी साथ थे.
वहीं रमीज राजा प्रजेंटर के तौर पर टॉस करा रहे थे, लेकिन उससे पहले राइवलरी के नाम पर दोनों टीमों के मस्कट के बीच हाथापाई हुई. हालांकि, ये सिर्फ मजाकिया था, लेकिन पास खड़े ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और शाहीन अफरीदी सोच में पड़ गए कि मैदान पर ये किस तरह का तमाशा हो रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ANOTHER LEVEL OF CLOWNERY UNLOCKED IN PSL
During the toss, the Lahore Qalandars and Karachi Kings mascots started trading blows at each other 😂😂😂


