15.1 C
Munich

Rajat Patidar record Fifty: रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का उतारा बुखार, बाल-बाल बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

युवी का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा, पाटीदार ने 10 गेंद में बाउंड्री से बना दिए 46 रन!

Last Updated:

Rajat Patidar 17 ball Fifty: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 17 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का ये 20वां मुकाबला है. दोनों टीमें इस मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है.

Zoom

रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाई तूफानी फिफ्टी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पाटीदार ने सिर्फ 17 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. आईपीएल में रजत पाटीदार का ये 11वां अर्धशतक है. हालांकि, पाटीदार अर्शतक जड़ने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और मिचेल सैंटनर की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हो गए.

पाटीदार 20 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए. एक समय पाटीदार इतनी विस्फोटक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे कि वह 11 गेंद में 46 रन तक पहुंच गए थे. ऐसा लगा कि वह आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. अगर पाटीरदार ऐसा कर देते तो फिर वह टी20 में भारत के दिग्गज युवराज के 12 गेंद में फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे. युवराज ने साल 2007 में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. इस दौरान पार्टनरशिप में फिल साल्ट 36 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके भी लगाए.

फिल साल्ट के आउट होने के बाद विराट कोहली ने कप्तान पाटीदार के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन अर्धशतक नाते ही विराट कोहली आउट हो गए. विराट कोहली ने 38 गेंद में 50 रनों का योगदान दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया. इस दौरान उन्होंने कप्तान पाटीदार के साथ मिलकर भी अर्धशतकीय साझेदारी की.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article