10.2 C
Munich

Ranbir Kapoor Land Investment in Ayodhya | Ayodhya real estate boom

Must read


Last Updated:

Ranbir Kapoor Land Investment in Ayodhya: राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या की चमक पूरी दुनिया में फैल गई है. अब यह सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि निवेश के लिए बड़े-बड़े दिग्गजों की पहली पसंद बन गई है. अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने भी राम नगरी में करोड़ों की जमीन खरीदी है. फिल्मी सितारों और बड़े कारोबारियों के इस रुझान से अयोध्या में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं. जानिए सरयू तट के पास एक्टर रणबीर कपूर ने कहां और कितने में अपना नया प्लॉट खरीदा. इसके साथ ही जानिए कैसे बदल रही है अयोध्या की तस्वीर.

अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. आज यह नगरी न केवल दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों और फिल्मी सितारों के लिए निवेश का सबसे बड़ा हब बनकर उभरी है. महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. रणबीर कपूर ने सरयू तट के पास एक बेशकीमती जमीन खरीदी है, जिससे साफ़ है कि अब फिल्मी हस्तियों का झुकाव तेजी से राम नगरी की ओर बढ़ रहा है.

3 करोड़ में रणबीर कपूर ने फाइनल की डील
उप निबंधक प्रभारी संगीता उपाध्याय ने बताया कि रणबीर कपूर ने अयोध्या के तिरवा माझा इलाके में सरयू तट के पास करीब 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है. इस जमीन की रजिस्ट्री के लिए एग्रीमेंट हो चुका है और इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह डील ‘अभिनंदन लोढ़ा’ ग्रुप के जरिए हुई है. इससे पहले अमिताभ बच्चन भी यहां दो प्लॉट खरीद चुके हैं.

अयोध्या में जमीनों की कीमतों में आया उछाल 
अयोध्या के स्थानीय व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलरों का कहना है कि पिछले कुछ समय में जमीनों के दाम 150 से 200 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. पहले जो जमीन 500 रुपये स्क्वायर फीट में मिल जाती थी, आज उसकी कीमत 3000 से लेकर 15000 रुपये तक पहुंच गई है. अयोध्या इंडस्ट्रियल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर का कहना है कि सरकार का पूरा ध्यान अयोध्या के विकास पर है. राम पथ, भक्ति पथ और रिंग रोड जैसे प्रोजेक्ट्स ने यहां पहुंचना बहुत आसान बना दिया है, जिससे भविष्य में यहां किया गया निवेश बड़ा मुनाफा देगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article