10.1 C
Munich

Rilee Rossouw controversial statemen: IPL असली क्रिकेट नहीं… PSL में खेल रहे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के बिगड़े बोल, पंजाब किंग्स में रह चुका है शामिल

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL असली क्रिकेट नहीं… PSL में खेल रहे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के बिगड़े बोल

Last Updated:

Rilee Rossouw controversial statement about IPL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लेडियेटर में खेल रहे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक विवादित बयान दिया है. रूसो ने कहा है कि आईपीएल क्रिकेट कम और बॉलीवुड की मूवी ज्यादा है.

Zoom

राइली रूसो ने आईपीएल को लेकर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में तीन-तीन टीमों से खेल चुके साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर राइली रूसो ने इस लीग को लेकर एक विवादित बयान दिया है. राइली रूसो आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं, लेकिन इन तीनों ही टीमों के लिए वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे. यही कारण है कि अब आईपीएल टीमों ने इस साउथ अफ्रीका खिलाड़ी से अपना मुंह फेर लिया. ऐसे में राइली रूसो को जब आईपीएल में किसी ने नहीं पूछा तो वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने लगे हैं.

पीएसएल 2026 में रूसो क्वेटा ग्लेडियेटर के लिए खेल रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में रूसो पीएसएल को आईपीएल से बेहतर बता रहे हैं. इस वीडियो में रूसो कहते हैं कि, “आईपीएल एक बहुत लंबा टूर्नामेंट है और पीएसएल उससे कहीं अधिक छोटा, जहां प्रतिस्पर्धा कहीं अधिक कड़ी होती है. जाहिर है आईपीएल के पीछे पूरा बॉलीवुड है, इसलिए यह असल क्रिकेट से कहीं ज्यादा एक फिल्म जैसा लगता है.”





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article