Last Updated:
Riyan Parag की वैपिंग कॉन्ट्रोवर्सी तो आपको पता चल ही गई होगी, चलिए आपको समझाते हैं कि ये वैपिंग होती क्या है और इससे सेहत को कितना नुकसान हो सकता है. पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान का यूं खुलेआम स्मोकिंग करते पकड़ाना, उनके करियर के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. बीसीसीआई एक्शन ले सकता है.
रियान पराग का स्मोकिंग विवाद
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में ये पहला मौका नहीं है जबकि राजस्थान किसी विवाद में पड़ा. इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन का इस्तेमाल करने कारण नियमों का उल्लंघन करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल की रात मैच के दौरान कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में खुलेआम वैपिंग करते नजर आए. इसे रियान की बदकिस्मती समझी जाए या कुछ और कि सारी घटना कैमरे में लाइव कैद हो गई.
क्या होती है वैपिंग?
सीधे शब्दों में कहें तो ‘वैपिंग’ और ‘ई-सिगरेट’ अलग चीज नहीं, बल्कि एक ही प्रक्रिया के दो पहलू हैं. ई-सिगरेट एक मशीन होती है जबकि वैपिंग एक प्रक्रिया है. जब कोई व्यक्ति ई-सिगरेट या वैप डिवाइस से निकलने वाली भाप को inhale करता है, उसे वैपिंग कहते हैं. ब्रॉडकास्ट के दौरान सैकड़ों कैमरे लगे होते हैं, ऐसे में ड्रेसिंग रूम में बैठकर लापरवाही से वैपिंग करने से बचा जा सकता था. एक टॉप प्लेयर का इस तरह ध्रूमपान करते हुए पकड़े जाना एक अच्छा उदाहरण नहीं है.


