Last Updated:
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो सामने आया है. इसमें वो गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और फैंस उनसे हाथ मिलाने के बहाने घड़ी उतराने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि वीडियो देखने को बाद ऐसा लगता है लेकिन ये आंखों का धोखा भी हो सकता है.
रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली. रोहित शर्मा का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जो देखने को मिल रहा है इसमें एक फैन हिट मैन की खड़ी उतराने की कोशिश करता नजर आ रहा है. इस हरकत पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बेहद नाराज दिखे. सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने फैंस के इस बेहूदा व्यवहार की आलोचना की है. कई लोगों ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. कुछ लोगों ने यह भी बताया कि रोहित शर्मा ने उस वक्त करीब 2.5 करोड़ रुपये की कीमत वाली रोलेक्स जिराफ घड़ी पहनी हुई थी. दावा किया कि एक फैन ने वह घड़ी छीनने की कोशिश की. हालांकि ये वीडियो कितना पुराना है बताना मुश्किल है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ फैंस रोहित के काफी करीब आ गए थे. शुरुआत में यह एक सामान्य बातचीत लग रही थी, लेकिन बाद में माहौल बिगड़ गया. रोहित को अपनी कार की खिड़की बंद करनी पड़ी. घटना के बाद रोहित नाराज दिखे और फैंस से कुछ बातें भी कहीं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि घड़ी छीनने की कोई जानबूझकर कोशिश हुई थी या नहीं, इसकी पुष्टि NEW18 HINDI नहीं कर सकता.
Rohit Sharma was calmly shaking hands with fans when two trouble maker kids came & started pulling his hand. Bro was wearing a watch on the same hand worth 2.5 cr : The rolex Giraffe


