Last Updated:
कुछ हफ्ते पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर भी कैमरे में फोन पर बात करते नजर आए थे, जिसके बाद एंटी-करप्शन यूनिट ने उन्हें चेतावनी और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था पर रियान पराग का मुद्दा बड़ा होता दिख रहा है और इस बात के संकेत मिल रहे है कि जल्दी कोई बढ़ी कार्यवाई हो सकता है.
रियान पराग के खिलाफ हरकत में आई बीसीसीआई, हो सकती है सजा
नई दिल्ली. आईपीएल के मैदान पर रोमांच, रिकॉर्ड और रन बरसना आम बात है, लेकिन कभी-कभी एक छोटी सी घटना पूरे मैच की कहानी को बदल देती है. मंगलवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जब रियान पराग की एक वायरल वीडियो ने राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं. पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर मिली जीत जहां चर्चा का केंद्र होनी चाहिए थी, वहीं ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते दिखे पराग ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया. अब इस मामले पर बीसीसीआई भी सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है.
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स किसी विवाद में घिरी हो. कुछ हफ्ते पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर भी कैमरे में फोन पर बात करते नजर आए थे, जिसके बाद एंटी-करप्शन यूनिट ने उन्हें चेतावनी और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था पर रियान पराग का मुद्दा बड़ा होता दिख रहा है और इस बात के संकेत मिल रहे है कि जल्दी कोई बढ़ी कार्यवाई हो सकता है.
क्या रियान पराग पर गिरेगी गाज?
एक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई इस पूरे मामले पर रियान पराग से जवाब तलब करेगा. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि वेपिंग की अनुमति नहीं है और खिलाड़ी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब पराग 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो चुके थे. हालांकि, इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार थमा दी.
पराग का फॉर्म भी चिंता का विषय
अगर रियान पराग के प्रदर्शन की बात करें, तो इस सीजन में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला है. 9 मैचों में उन्होंने सिर्फ 117 रन बनाए हैं, औसत 14 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 124 है. पिछले सीजन में उन्होंने 393 रन बनाए थे, जबकि 2024 में 573 रन के साथ शानदार प्रदर्शन किया था.
टीम की स्थिति मजबूत
इस विवाद के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की स्थिति पॉइंट्स टेबल में मजबूत बनी हुई है. टीम 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह बनाना उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं दिख रहा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस मामले में क्या फैसला लेता है और क्या यह विवाद रियान पराग के करियर और टीम की लय पर कोई असर डालता है या नहीं.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


