13.9 C
Munich

RR vs DC: सबसे तक 4000 टी20 रन का रिकॉर्ड… यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम?

Must read


होमखेलक्रिकेट

सबसे तक 4000 टी20 रन का रिकॉर्ड… यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा

Last Updated:

yashasvi jaiswal record: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया. उन्होंने पहला चौका लगाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने 129वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. वह 4000 टी20 रन तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

Zoom

यशस्वी जायसवाल ने पूरे किए 4000 टी20 रन.

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल टी20 क्रिकेट में चौथे सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में इस भारतीय ओपनर ने यह उपलब्धि नाम की. उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए तीन रन की दरकार थी. उन्होंने जैसे ही अपनी पारी का पहला चौका लगाया, 4000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए. हालांकि, यशस्वी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी ने यहां तक पहुंचने के लिए 129 पारियों लीं. भारत के लिए यह रिकॉर्ड रुतुराज गायकवाड़ ने अपने नाम किया हुआ है. क्या आप जानते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम है?

यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 129 पारियों में ही इस आंकड़े को छुआ था. टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 4000 रन पूरे करने के मामले में रुतुराज गायकवाड़ शीर्ष पर हैं, जिन्होंने महज 116 पारियों में ऐसा किया, जबकि केएल राहुल (117 पारियां) लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. तिलक वर्मा 125 पारियों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 2020/21 सीजन में आईपीएल डेब्यू किया था. यह बल्लेबाज तब से एक ही टीम के साथ जुड़ा है. जायसवाल ने आईपीएल 2023 के 14 मुकाबलों में 48.07 की औसत के साथ 625 रन बनाए थे. आईपीएल 2025 में उनके बल्ले से 43 की औसत के साथ 559 रन निकले.

वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम?
ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन तक पहुंचने का कारनामा क्रिस गेल ने किया है. गेल ने 2012 में 107 पारियां खेलकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब तक कोई तोड़ नहीं सका है. शॉन मार्श इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 113 पारियां लीं. पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर-3 पर हैं. उन्होंने 115 पारियां खेलकर 4000 रन का आंकड़ा छुआ. डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ 116 पारियों के साथ चौथे स्थान पर हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article