24.5 C
Munich

Sanju Samson Record: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का ऑल टाइम आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ा…

Must read


होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का ऑल टाइम आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ा…

Last Updated:

संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ डाला है. उन्होंने बतौर विकेटकीपर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में ये खास उपलब्धि हासिल की.

Zoom

संजू सैमसन ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना आखिरी मैच खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के फैंस अपने स्टार महेंद्र सिंह धोनी को खेलते देखना चाहते थे. टॉस पर कप्तान रुतुराज गायकवाड ने बताया कि फिट नहीं होने की वजह से धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतर पाएंगे. चेन्नई की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत की. उन्होंने आज के इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

संजू सैमसन ने सोमवार (18 मई) को चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बतौर विकेटकीपर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का महेंद्र सिंह धोनी का ऑल टाइम आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया. धोनी ने 2013 सीजन में 16 पारियों में 461 रन बनाए थे. सैमसन को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 12 रन चाहिए थे. केरल के इस स्टार खिलाड़ी ने सिर्फ छह गेंद में यह कर दिखाया. उन्होंने मैच के पहले ओवर में नितीश कुमार रेड्डी के खिलाफ 15 रन बना लिए.

धोनी की सीएसके के लिए विकेटकीपिंग में ऐसी बादशाहत रही है कि इस सूची के टॉप-10 में संजू सैमसन ही एकमात्र अन्य नाम हैं. अब तक सिर्फ तीन विकेटकीपर ही सीएसके के लिए एक सीजन में 100 से ज्यादा रन बना पाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी, पार्थिव पटेल (2008) और अब संजू सैमसन. इसके अलावा धोनी के रहते किसी और विकेटकीपर बल्लेबाज को मौका नहीं मिल पाया.

चेन्नई के लिए संजू का पहला सीजन

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 तक राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी कर रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. उनको ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए इस टीम में शामिल किया गया था. अब तक 13 मैच खेलने के बाद उन्होंने कुल 477 रन बनाए हैं. चेन्नई के लिए खेलते हुए पहले ही सीजन में संजू सैमसन ने दो शानदार शतकीय पारी खेल डाली है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 115 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 101 रन की नाबाद पारी खेल डाली.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article