19.7 C
Munich

Sara Tendulkar latest Controversy: मोटी कहने पर भयंकर भड़कीं सारा तेंदुलकर, बोलीं- तुम घिनौने हो, ये पत्रकारिता तो नहीं

Must read


होमखेलक्रिकेट

मोटी कहने पर भयंकर भड़कीं सारा, बोलीं- तुम घिनौने हो, ये पत्रकारिता तो नहीं

Last Updated:

Sara Tendulkar latest Controversy: जिन पैपराजी को देखकर कभी सेलिब्रिटिज पोज दिया करते थे, अब उन्हें देखते ही भड़क उठते हैं. सारा तेंदुलकर के साथ हाल ही में एक ऐसी ही घटना हुई. सारा ने अपने साथ उनकी भाभी पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला रील स्टोरी पर शेयर किया और जमकर भड़ास निकाली.

Zoom

सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है

नई दिल्ली: ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर की इकलौती बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर मर्यादा की सीमाएं लांघने वाले एक पैपराजी को करारा जवाब दिया है. एक वायरल रील में सारा और उनकी भाभी को लेकर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट्स किए गए थे, जिसे देखकर सारा भड़क उठीं और खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

मोटी कहने पर भड़कीं थीं सारा तेंदुलकर
सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तीखे और स्पष्ट शब्दों में लिखा, ‘यह बेहद शर्मनाक है. इसे पत्रकारिता नहीं कहते. हमें अकेला छोड़ दो और अपनी जिंदगी जीने दो.’ इसके अलावा उन्होंने संबंधित अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि पोस्ट हटाने से सोच नहीं बदल जाती. दरअसल, हाल ही में एक पैपराजी पेज ने सारा का एक एयरपोर्ट वाला रील इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘मोटी वाली सारा है और बगल वाली भाभी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सारा तेंदुलकर की बॉडी शेमिंग का मामला चर्चा में आ गया है.

सारा तेंदुलकर की इंस्टाग्राम स्टोरी

सारा तेंदुलकर के सपोर्ट में उतरे लोग
मिस तेंदुलकर के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई. लोग सारा के सपोर्ट में आ चुके हैं और कह रहे हैं कि सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए किसी महिला या उसकी फैमिली को टारगेट करना गलत है. फैंस का मानना है कि सेलिब्रिटीज की पर्सनल लाइफ को लेकर इस तरह के कमेंट्स बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य हैं.

सोशल मीडिया क्वीन हैं सारा
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में वह अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को सपोर्ट करने लखनऊ भी गईं थीं. जहां अर्जुन पहली बार आईपीएल में अपनी नई टीम लखनऊ के स्क्वॉड का हिस्सा बने् थे. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस में हुआ करते थे.

भाई की शादी पर सारा ने शेयर की थीं फोटोज
आईपीएल से ठीक पहले अर्जुन तेंदुलकर की मुंबई के बड़े कारोबारी परिवार की बेटी सानिया चंडोक से शादी हुई. मुंबई के मशहूर लग्जरी होटल The St. Regis Mumbai में हुए इस कार्यक्रम में क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनैतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं थीं. भाई की शादी की भी कई फोटोज वीडियोज सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article