27.5 C
Munich

Shreyas Iyer sister targeting: शर्मनाक! श्रेयस अय्यर की बहन के साथ बदतमीजी, ऑनलाइन मिली धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट करना पड़ा डिलीट

Must read


होमखेलक्रिकेट

शर्मनाक! श्रेयस की बहन के साथ बदतमीजी, धमकी के बाद वीडियो करना पड़ा डिलीट

Last Updated:

Shreyas Iyer sister targeting: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को ऑनलाइन धमकी मिली है. धमकी के बाद श्रेष्ठा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से केकेआर के लिए बनाया एक वीडियो उन्होंने डिलीट कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है.

Zoom

श्रेयस अय्यर के साथ उनकी बहन श्रेष्ठा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. पंजाब किंग्स का पिछला मैच कोलकातनाइट राइडर्स के खिलाफ था जो बारिश के कारण रद्द हो गया. इसके बाद श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर केकेआर को लेकर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें धमकी भरे मैसेज मिलने लगे. श्रेष्ठा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिसमें उन्होंने मजाक में कहा कि पंजाब ने अपने विरोधियों को एक पॉइंट गिफ्ट कर दिया. वीडियो में उन्होंने कहा, “साड्डे पंजाबियों दा दिल वड्डा हुंदा ऐ. लो, दित्ते एक पॉइंट.”

हालांकि, अब श्रेष्ठा ने अब यह वीडियो डिलीट कर दिया गया है. गुरुवार को श्रेष्ठा ने उस पोस्ट को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उनका वीडियो गलत समझा गया और उन्हें इस बात का दुख है कि सिर्फ नेगेटिविटी ही नहीं, बल्कि धमकी भरे मैसेज भी मिले. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैंने अपना हालिया वीडियो हटा दिया है क्योंकि लगता है कुछ लोगों ने उसे गलत समझा. मेरा मकसद सिर्फ हल्का-फुल्का मजाक करना था, लेकिन मैं समझती हूं कि हर कोई इसे वैसे नहीं लेता, लेकिन धमकी भरे मैसेज मिलना काफी दुखद है. मैंने कभी किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा कुछ नहीं किया था.”

श्रेष्ठा अय्यर की इंस्टाग्राम स्टोरी

 श्रेष्ठा ने की नफरत नहीं फैलाने की अपील

उन्होंने आगे लिखा, “मैं ये वीडियो इसलिए नहीं हटा रही कि मैंने कुछ गलत किया, बल्कि इसलिए कि मैं अपने भाई और उसकी टीम का सम्मान करती हूं और नहीं चाहती कि यह जगह नेगेटिविटी से भर जाए. चलिए, एक-दूसरे के लिए थोड़ा और समझदारी और दयालुता दिखाते हैं.” इससे पहले उन्होंने साफ किया था कि वीडियो केकेआर के खिलाफ नहीं था. उन्होंने एक और वीडियो में कहा, “दोस्तों, मुझे समझ नहीं आ रहा कि इतनी नफरत क्यों फैलाई जा रही है. ये तो बस एक खेल है. वीडियो सिर्फ मजे के लिए बनाए जाते हैं और मैं अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए हूं. मैं ऐसा करती रहूंगी. किसी भी टीम के लिए कोई नफरत नहीं. ये सिर्फ एक खेल है. सबको इसे स्पोर्टिंगली लेना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं समझती हूं कि गुस्सा आता है. मैंने किसी का मजाक नहीं उड़ाया. ये मेरा जश्न मनाने का तरीका था और मैं ऐसा करती रहूंगी. मैं बस यही कहना चाहती हूं कि किसी के लिए कोई नफरत नहीं, सिर्फ प्यार. ये एक खेल है, सबको मजा लेना चाहिए. चाहे जो भी हो प्रतिद्वंद्विता दिखनी चाहिए. कोई पर्सनल अटैक नहीं था. बस रिलैक्स करो. शांति रखो, दोस्तों.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article