Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान का बल्ला जमकर चल रहा है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिफ्टी जमाई और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो लगातार सात आईपीएल सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर की लिस्ट में शामिल हो गए.
शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग में बना डाला एर और रिकॉर्ड
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गजब की पारी खेली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में उन्होंने 44 गेंद पर 84 रन की शानदार पारी खेली. गिल की इस 84 रन की पारी ने गुजरात को 77 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके साथ ही वह लगातार सात आईपीएल सीजन में 400 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए.
गिल ने 2020 से हर आईपीएल सीजन में कम से कम 400 रन बनाए हैं. उनसे पहले सिर्फ दो खिलाड़ी ही यह कारनामा कर पाए हैं. सबसे पहले सुरेश रैना ने लगातार सात आईपीएल सीजन में 400 रन बनाए थे. रैना ने 2008 से 2014 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हर सीजन में कम से कम 400 रन बनाए. शिखर धवन ने भी 2016 से 2022 तक लगातार सात आईपीएल सीजन में कम से कम 400 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (2016-2018), दिल्ली कैपिटल्स (2019-2021) और पंजाब किंग्स (2022) के लिए खेला.
Wears number 7️⃣ on the back of his jersey
7️⃣ seasons with 400+ runs to his name


