Last Updated:
Sourav Ganguly prediction for vaibhav sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. गांगुली का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को तुरंत टी20 टीम में चुना जाना चाहिए, लेकिन वह टेस्ट फॉर्मेट के लिए अभी तैयार नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली का बयान
नई दिल्ली: वंडर बॉय के नाम से मशहूर हो चुके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं. वैभव फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और लीग स्टेज में 500 से ज्यादा रन बनाए. आईपीएल में वैभव की धुआंधार बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट पंडित अब उनके टीम में सिलेक्शन की पैरवी करने लगे हैं. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव को जल्द से जल्द टी20 टीम में शामिल किया जाना चाहिए.
इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने भी वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है और बताया क्या उन्हें टीम इंडिया में अभी शामिल किया जाना चाहिए या नहीं. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने बताया कि वैभव को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया जाना जबकि टेस्ट टीम में उन्हें चुनना जल्दबाजी होगा.
वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली ने क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन को लेकर पूछे गए सवाल पर गांगुली ने कहा, “टी20 में उन्हें तुरंत शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी नहीं. टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अभी और रन बनाने होंगे. लेकिन इस समय वे वाकई बेहद प्रतिभाशाली हैं. दुनिया के किसी भी गेंदबाज के सामने एक 15 साल के लड़के को इस तरह बल्लेबाजी करते देखना अद्भुत है. वह भारत का भविष्य हैं.”
आकिब नबी पर क्या बोले सौरव गांगुली?
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में आकिब के चयन नहीं होने पर भी गांगुली ने अपना पक्ष रखा. गांगुली ने नबी को लेकर कहा, “ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी की थी, लेकिन प्रिंस यादव भी प्रतिभाशाली हैं और उनके पास अच्छी रफ्तार है. मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने प्रिंस को मौका देकर शानदार काम किया है, क्योंकि जब आपके पास तेज रफ्तार हो तो आप उन्हें सिर्फ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट तक सीमित नहीं रखते. मेरा मानना है कि इन दोनों का ही चयन होना चाहिए था.”
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


