Last Updated:
Bihar IPL Team News: मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बिहार की अपनी आईपीएल (IPL) टीम बनाने की पहल की है. इस सीएम सम्राट चौधरी के बाद खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए इसे बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बताया है. उन्होंने इसको लेकर भविष्य की योजनाओं को बताया है. साथ ही सीएम के नेतृत्व में कैसे बदलेगी क्रिकेटरों की किस्मत इसको बतलाया.
पटना: बिहार के खेल जगत और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद ही रोमांचक और बड़ी खबर सामने आ रही है. देश के मशहूर उद्योगपति और वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार की अपनी एक अलग आईपीएल टीम बनाने की इच्छा जाहिर की थी. इस सीएम सम्राट चौधरी के बाद अब बिहार की खेली मंत्री ने भी स्वागत किया है. इस ऐतिहासिक पहल का बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खुले दिल से स्वागत किया है. इसे सूबे के खेल इतिहास में एक टर्निंग पॉइंट बताया है.
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जताया आभार, कहा-मिलेगा बड़ा मंच
इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. बस उन्हें एक सही मंच की तलाश थी. अगर उद्योगपति अनिल अग्रवाल जी के प्रयासों से बिहार की अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी बनती है, तो यह राज्य के युवा और होनहार क्रिकेटरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. बल्कि वे सीधे तौर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों के साथ स्क्रीन और ड्रेसिंग रूम साझा कर सकेंगे.
खेल मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार खेल के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) को वैश्विक स्तर का बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. हाल के दिनों में बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. जिससे उनका मनोबल सातवें आसमान पर है.
View this post on Instagram


