7.9 C
Munich

SSC, यूपी पुलिस और JEE की करनी है तैयारी लेकिन पास नहीं है पैसे, तो यहां मिल रही है मुफ्त में कोचिंग..जानिए क्या होगा करना

Must read


Last Updated:

मेरठ में उत्तर प्रदेश सरकार की अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इस योजना के तहत युवा SSC, NDA, NEET, JEE, यूपी पुलिस समेत कई परीक्षाओं की तैयारी एक्सपर्ट शिक्षकों के मार्गदर्शन में कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें सभी वर्गों के युवाओं को बिना किसी फीस के तैयारी का मौका दिया जा रहा है.

मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जिन युवाओं ने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है और अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति उनके लिए बाधा बन रही है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे युवा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने लोकल-18 की टीम से खास बातचीत में दी.

एक्सपर्ट की टीम कराएगी तैयारी

लोकल-18 से बातचीत करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग में युवाओं को पढ़ाने वाले एक्सपर्ट का चयन शासन द्वारा निर्धारित पैनल के माध्यम से किया जाता है. विषय विशेषज्ञों को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. चयन के बाद ही उन्हें छात्रों को पढ़ाने की अनुमति दी जाती है.

उन्होंने बताया कि अभ्युदय कोचिंग का परिणाम पिछले कई वर्षों से काफी बेहतर रहा है. यहां से तैयारी करने वाले कई युवा वर्तमान में SSC, यूपी पुलिस, NDA सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सरकारी नौकरी कर रहे हैं.

सभी वर्गों के युवाओं को मिलता है लाभ

उन्होंने बताया कि अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार की जाति या आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है. सभी वर्गों के युवा यहां तैयारी कर अपने बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. युवा शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

क्या है टाइमिंग

उन्होंने बताया कि कक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होती हैं. इसके लिए मेरठ कॉलेज और सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं.

बता दें कि अभ्युदय कोचिंग के तहत समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारी भी छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं. यहां SSC, UPSSC, NDA, NEET, JEE, यूपी पुलिस समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है. अधिक जानकारी के लिए युवा जिला समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article