7.9 C
Munich

Suryakumar Yadav का करियर खत्म समझो! पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, कहीं मुंबई से न निकाल दें हार्दिक पंड्या

Must read


होमखेलक्रिकेट

सूर्या का करियर खत्म! पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, निकाल देंगे हार्दिक पंड्या!

Last Updated:

Suryakumar Yadav Golden Duck vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. रयान रिकेल्टन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्या का कैच युजवेंद्र चहल ने शॉर्ट थर्ड में लिया.

Zoom

सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट

मुंबई: बुरी तरह दबाव में नजर आ रहे सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 अप्रैल की शाम वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंदों में पहले रयान रिकेल्टन और फिर सूर्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

IPL 2026 में सूर्या का प्रदर्शन
0 vs PBKS
33 vs RCB
6 vs RR
51 vs DC
16 vs KKR

हार्दिक का प्रकोप हुआ तो कर देंगे बाहर
सूर्यकुमार यादव भले ही टीम इंडिया के टी-20 विश्व विजेता कप्तान हो, लेकिन ये फ्रेंचाइजी क्रिकेट है, यहां प्लेयर का कद नहीं बल्कि खेल मायने रखता है. मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या बोल्ड फैसले लेने के लिए मशहूर हैं, उन्हें टीम मैनेजमेंट और मालिक दोनों का सपोर्ट है. रोहित शर्मा जैसे लीडर को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खिलाकर वह पहले ही अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं. अब अगर सूर्या ने रन बनाना शुरू नहीं किया तो उन्हें ड्रॉप कर पंड्या किसी युवा बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं.

वर्ल्ड कप के बाद से फ्लॉप सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में 242 रन बनाए थे. यूएस के खिलाफ पहले मैच में 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाने के बाद उनका बल्ला खामोश हो गया था, जो अब तक लय में नहीं आ पाया है. आईपीएल के पांच मैच में एक अर्धशतक के बावजूद वह सिर्फ 106 रन ही बना पाए हैं.

टीम इंडिया से भी ड्रॉप किए जा सकते हैं
सूर्या की कप्तानी में भले ही भारत ने 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता हो, लेकिन 2028 में होने वाले अगले टी-20 विश्व कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में कप्तानी तो दूर उनकी टीम में जगह भी मुश्किल नजर आ रही है. आईपीएल के बाद भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड जाकर टी-20 सीरीज खेलनी है. माना जा रहा है कि अगर सूर्या इन दो सीरीज में रन नहीं बना पाते हैं तो उनके गौतम गंभीर भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article