21.3 C
Munich

Turning Point: तिलक वर्मा की बेवकूफी मुंबई इंडियंस को ले डूबी, नमन धीर के साथ गफलत बना मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट

Must read


होमखेलक्रिकेट

तिलक की बेवकूफी MI को ले डूबी, नमन के साथ गफलत बना मैच का टर्निंग पॉइंट

Last Updated:

Tilak Varma catch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. मुंबई के लिए तिलक वर्मा और नमन धीर की गफलत मैच का टर्निंग पॉइंट बना.

Zoom

तिलक वर्मा का नमन धीर के साथ हुआ गलतफहमी

नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. रायपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के इस 54वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने अंतिम गेंद पर 2 विकेट से जीत दर्ज की. मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 166 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस स्कोर के बचाव में मुंबई ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की थी, लेकिन तिलक वर्मा की एक गलती के कारण मैच उसके साथ से फिसल गया.

ये गलती थी तिलक वर्मा का नमन धीर के साथ वो गफलत जो मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ. दरअसल, पारी के 18वें ओवर में क्रीज पर अकेले लड़ाई कर रहे आरसीबी के क्रुणाल पांड्या ने अल्लाह गजनफर के खिलाफ एक हवाई शॉट खेला. बाउंड्री पर खेड़े नमन धीर ने बेहतरीन प्रयास करते हुए गेंद को रोप से अंदर धकेला. नमन के पास ही तिलक वर्मा खड़े थे, लेकिन उन्होंने उस प्रयास को कैच में तब्दील नहीं किया.

क्या हुई थी तिलक और नमन में कनफ्यूजन

नमन धीर को पता था कि वह कैच को पूरा नहीं कर पाएंगे. ऐसे में उन्होंने रोप पर पैर लगने से पहले किसी तरह गेंद को अंदर धेकेला, लेकिन तिलक वर्मा को ऐसा लगा कि नमन का पैर बाउंड्री से छू गया है और गेंद वह को नहीं पकड़े. तिलक वर्मा की इस गलतफहमी पर नमन धीर काफी गुस्सा भी हुए. वीडियो रिप्ले में जब देखा गया तो नमन का पैर रोप को नहीं छुआ था ऐसे यह मौका था कि सेट बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या विकेट मिलता. तिलक वर्मा के उस कैच को छोड़ने के बाद क्रुणाल ने अल्लाह गजनफर को बैक टू बैक 2 छक्के उड़ाए और यही 12 रन मुंबई पर भारी पड़ गया.

हालांकि, बाद में तिलक वर्मा ने ही क्रुणाल पांड्या का बाउंड्री एक अच्छा कैच लपका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. क्योंकि आईपीएल में पहली बार अंतिम ओवर करने आए राज अंगद बावा 15 रन को डिफेंड नहीं कर पाए. अनुभवहीन राज अंगद ने पारी के आखिरी ओवर में वाइड और नो बॉल को मिला कुल 5 अतिरिक्त रन दिए और आखिर गेंद पर रासिख सलाम ने रोमांच सिंगल लेकर मैच को खत्म किया. अगर तिलक और नमन के बीच वो गलतफहमी नहीं होती तो क्रुणाल आउट होने से पहले 2 छक्के नहीं लगा पाते जिससे आरसीबी के सामने अंतिम में 15 की जगह करीब 25 रन का स्कोर हो सकता था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article