Sunflower Cultivation: उत्तर प्रदेश में तिलहन फसलों के बीच सूरजमुखी तेजी से किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है. कम समय, कम लागत और बेहतर बाजार दाम इसे बेहद लाभकारी बनाते है. यह फसल रबी, खरीफ और जायद-तीनों मौसम में उगाई जा सकती है. जिससे सालभर आय का मौका मिलता है. कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार सूरजमुखी 85 से 100 दिन में तैयार हो जाती है. जिससे किसान साल में 2-3 बार खेती कर सकते है. उन्नत खेती से प्रति एकड़ 28-30 कुंतल उत्पादन और 34-38% तक तेल मिलता है. KBSH-1, KBSH-44, KBSH-53 और CSH-1 जैसी किस्में बेहतर परिणाम दे रही है. कम पानी, कम बीमारी और कम खर्च के कारण यह फसल छोटे किसानों के लिए भी उपयुक्त है. सूरजमुखी खेती किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत विकल्प बन रही है.


