19.1 C
Munich

UP में प्री-पेड वाली व्यवस्था खत्म, पोस्ट पेड की तरह काम करेंगे स्मार्ट मीटर, ऊर्जा मंत्री ने कहा- उपभोक्ता देवो भव:

Must read


Last Updated:

UP News : सीएम योगी के निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग ने 75 लाख स्मार्ट मीटर धारकों को लेकर बड़ा फैसला किया है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने X पर लिखा कि मैंने पहले भी कहा था कि उपभोक्ता देवो भव:. सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे. प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है. किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी. पिछला बकाया उपभोक्ता दस किश्तों में भर सकते हैं.

Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग ने ये फैसला किया है.

लखनऊ. यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग ने 75 लाख स्मार्ट मीटर धारकों को लेकर बड़ा फैसला किया है. उनका प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड की तरह काम करेगा. राज्य के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया X पर इस फैसले के बारे में पोस्ट किया. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने X पर लिखा कि मैंने पहले भी कहा था कि उपभोक्ता देवो भव:. सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे. विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट/प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्त्वपूर्ण निर्णय आज लिया गया है. इसके अनुसार अब सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है.

नहीं काटी जाएगी बिजली
ऊर्जा मंत्री ने लिखा कि जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा. बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें. आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें. विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी. यह भी कहा गया है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाए.

आपका सहयोग प्रार्थनीय
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है. फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है. गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ न हो, इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दी गई है. आपका सहयोग प्रार्थनीय है. सबको शुभकामना.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article