13.6 C
Munich

UP Board Result: टीचर की बेटी ने 10वीं में किया टॉप, प्रदेश में टॉप-5 रैंक किया हासिल, ऐसे पाई सफलता

Must read


Last Updated:

UP Result 2026 Toppers Success Story: यूपी बोर्ड ने क्ला 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें सहारनपुर की छात्रा आयुषी ने हाईस्कूल में 97% प्राप्त कर अपने गांव सहित परिवार और यहां तक कि सहारनपुर जिले का नाम रोशन किया है. आइए उनकी सफलता की कहानी आपको बताते हैं.

सहारनपुर: सहारनपुर की बेटियां लगातार हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं और सहारनपुर का नाम रोशन कर रही हैं. उसी कड़ी में सहारनपुर की बेहट विधानसभा के घाट क्षेत्र के गांव लोहद्दीपुर की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा ने यूपी बोर्ड से हाई स्कूल में 97% प्राप्त कर अपने गांव सहित परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. आयुषी ने 97% अंक हासिल कर सहारनपुर जिले में टॉप किया है.

आयुषी के पिता शिक्षक रह चुके हैं, जबकि मां गृहणी हैं. आयुषी के सपने शुरू से ही बड़े रहे हैं. उन्होंने बिना किसी को बताए अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई की. सुबह स्कूल जाना और स्कूल से आने के बाद फिर अपनी पढ़ाई में लग जाना, यही उनकी रूटीन बनी रही और आयुषी को उम्मीद थी कि इस बार 95% अंक प्राप्त कर सकती हैं. लेकिन जैसे ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हुआ और उसमें आयुषी ने अपना स्थान यूपी टॉप फाइव में देखा, तो वह खुशी से झूम उठीं. यूपी में पांचवी रैंक प्राप्त करना और जिले में टॉप करना, उनके लिए एक सपने जैसा लग रहा है.

जिला टॉप करने के साथ यूपी में पांचवी रैंक
स्कूल में टीतर रह चुके पिता ने इस रैंक पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि जिस तरह की आयुषी मेहनत करती थी, उससे कहीं ज्यादा उसका परिणाम आया है. जबकि माता-पिता इस बेटी के जिला टॉप करने पर फूले नहीं समा पा रहे हैं. यहां तक कि आयुषी की उपलब्धि पर स्कूल की ओर से आयुषी के लिए 11वीं और 12वीं क्लास की पढ़ाई पूरे तरीके से फ्री कर दी गई है. उनका कहना है कि आगे आयुषी को जिस भी चीज की आवश्यकता होगी, वह उसको उपलब्ध कराएंगे.

आईएएस अधिकारी बनने का है सपना
आयुषी ने बात करते हुए बताया कि जितना उसने सोचा था, उससे ज्यादा अंक उसको मिले हैं और उसकी रात-दिन की मेहनत सफल हो गई है. आयुषी आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं और उनका कहना है कि अभी तक उनके परिवार में लगभग सभी टीचर बने हैं, लेकिन वह कुछ हटकर बनना चाहती हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए वह रात-दिन मेहनत करेंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article