15 C
Munich

UP Police SI Result 2026: जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी… यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में इस बार कितना गया कटऑफ?

Must read


Last Updated:

UP Police SI Result 2026: यूपी SI भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें पुरुष और महिला का अलग-अलग कटऑफ घोषित हुआ. विज्ञापित पदों के सापेक्ष करीब 2.7 गुना कुल 12333 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. आइए जानते हैं कि इस बार जनरल, ओबीसी और एससी-एसटी का कितना कटऑफ रहा.

Zoom

यूपी SI भर्ती लिखित परीक्षा रिजल्ट कटऑफ (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर यानि दारोगा बनने का सपना देखने वाले युवाओं का इंतजार अब खत्म हुआ. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षण नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं. विज्ञापित पदों के सापेक्ष करीब 2.7 गुना कुल 12333 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर इन नतीजों को देखा जा सकता है. आइए जानते हैं कि जनरल, ओबीसी और एससी-एसटी का आखिर कितना कटऑफ गया है और अब आगे क्या होगा.

बता दें कि जिन उम्मीदवारों के अंक कटऑफ के बराबर या उससे आगे रहे, उन्हें ही अगले चरण में मौका दिया जाएगा. इस साल के कटऑफ ने सभी को हैरान कर दिया है. यह परीक्षा कुल 400 अंकों की थी, जिसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की गई है. जो भी इस कटऑफ को पार करेगा, उसे ही आगे के लिए मौका दिया जाएगा. इस बार सामान्य वर्ग में सबसे अधिक कटऑफ दर्ज की गई, जबकि ST वर्ग की कटऑफ सबसे कम रही.

पुरुष अभ्यर्थियों का कटऑफ

अनारक्षित (UR)- 369.87854 अंक
OBC- 364.56024 अंक
EWS- 364.41142 अंक
SC- 350.91474 अंक
ST- 334.65475 अंक

महिला अभ्यर्थियों का कटऑफ
अनारक्षित (UR)- 360.50336 अंक
OBC- 353.76545 अंक
EWS- 353.22001 अंक
SC- 337.94120 अंक
ST- 306.91905 अंक

अब क्या होगा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक (SI) भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जहां शैक्षिक प्रमाणपत्र, आरक्षण और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच होगी. इसके बाद फिजिकल टेस्ट (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी. PET में पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग मानक तय हैं. सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. आखिरी मेरिट लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर तैयार की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को बाद में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article