Last Updated:
UP Board 12th, Inter Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी 23 अप्रैल 2026 को यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी में है. यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स यूपी…और पढ़ें
UP Board 12th, Inter Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आज शाम 4 बजे खत्म होगा
नई दिल्ली (UP Board 12th, Inter Result 2026 LIVE). एशिया का सबसे बड़ा बोर्ड यूपी बोर्ड आज, 23 अप्रैल 2026 को इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट 4 बजे जारी करेगा. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच हुई थीं. इस साल 25 लाख 76 हजार 82 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिलीज करेगा.


