22.7 C
Munich

Urvil Patel Fastest Fifty: 13 गेंदों पर पचासा, उर्विल पटेल ने आईपीएल में रचा इतिहास, ठोक डाला सबसे तेज अर्धशतक

Must read


Last Updated:

Urvil Patel Fastest Fifty: उर्विल पटेल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आवेश खान और दिग्वेश राठी के ओवरों को निशाना बनाया. दोनों के ओवरों में 25-25 रन आए. उर्विल शानदार लय में दिख रहे हैं और उन्होंने आते ही आवेश खान के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे जता दिए. उर्विल ने 13 गेंदों पर पचासा जड़कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड कर बराबरी कर ली.

Zoom

उर्विल पटेल ने आवेश खान के ओवर में हैट्रिक छक्के जड़े.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 53वें मैच में उर्विल पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से वो तूफान खड़ा किया, जिसने लखनऊ सुपर जायंट्स के 203 रनों के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उर्विल ने मैदान पर उतरते ही तबाही मचा दी और मात्र 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इस अविश्वसनीय पारी के दम पर चेन्नई ने मैच को पूरी तरह अपनी मुट्ठी में कर लिया. उर्विल की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया.

अपनी इस 13 गेंदों की फिफ्टी के साथ उर्विल पटेल (Urvil Patel) अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी (संयुक्त रूप से) बन गए हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के 2023 में बनाए गए 13 गेंदों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उर्विल ने इस मामले में केएल राहुल (14 गेंद), पैट कमिंस (14 गेंद) और रोमारियो शेफर्ड (14 गेंद) जैसे पावर-हिटर्स को भी पछाड़ दिया है. उर्विल का यह प्रदर्शन न केवल इस सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है, बल्कि इसने उन्हें आईपीएल के सर्वकालिक दिग्गजों की लिस्ट में शीर्ष पर खड़ा कर दिया है.

उर्विल पटेल ने आवेश खान के ओवर में हैट्रिक छक्के जड़े.

उर्विल पटेल ने तोड़ा डीविलियर्स का रिकॉर्ड
उर्विल पटेल ने बल्लेबाजी का एक ऐसा विध्वंसक रूप दिखाया, जिसने आईपीएल के पुराने सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया. उर्विल ने पारी की शुरुआती 10 गेंदों में 42 रन* कूटकर एक नया इतिहास रच दिया, जिससे उन्होंने एबी डीविलियर्स (41*, 2015) और यशस्वी जायसवाल (41*, 2023) जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.इस लिस्ट में उन्होंने अभिषेक शर्मा (40* बनाम दिल्ली, 2024) के साथ-साथ रोमारियो शेफर्ड और प्रियांश आर्य (दोनों 39*) को भी पछाड़ दिया है. उर्विल की यह विस्फोटक शुरुआत न केवल उनकी आक्रामक शैली को दर्शाती है, बल्कि उन्हें आईपीएल इतिहास में पहली 10 गेंदों के भीतर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज भी बनाती है.

उर्विल पटेल की ऐतिहासिक पारी का अंत शाहबाज अहमद ने किया
उर्विल पटेल की उस आतिशी पारी का अंत आखिरकार शाहबाज अहमद ने किया, जब 9.2 ओवर में एक धीमी बाहर निकलती गेंद पर उर्विल ने एक्स्ट्रा कवर की ओर जोरदार प्रहार किया. हालांकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आई थी, लेकिन वह सीधा डीप एक्स्ट्रा कवर पर खड़े आवेश खान के हाथों में समा गई. मात्र 23 गेंदों में 8 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 65 रनों की यह तूफानी पारी खेलने के बाद जब उर्विल पवेलियन की ओर लौटे, तो पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस युवा स्टार का शानदार अभिवादन किया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article