Last Updated:
Harbhajan Singh on Vaibhav and Mhatre: दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह के अनुसार वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा बल्लेबाजों को टेस्ट क्रिकेट के लिए सही सोच रखने की जरूरत होगी और वे यशस्वी जायसवाल को अपना आदर्श मान सकते हैं जो भारत के सभी प्रारूपों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं क्योंकि उनके पास सभी प्रारूप के लिए सही तकनीक मौजूद है.
Vaibhav Sooryavanshi
मुंबई: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को अगर आगे बढ़ना है तो यशस्वी जायसवाल से सीखना होगा. ये हम नहीं बल्कि हरभजन सिंह कह रहे हैं. हरभजन ने जायसवाल को अगली पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहने में जरा भी हिचकिचाहट महसूस नहीं की. भज्जी का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को टेस्ट प्लेयर बनाने के लिए अलग तरह की मेहनत करनी होगी.
सचिन तेंदुलकर के 53वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित ‘लीजेंड्स क्लब’ के एक कार्यक्रम में हरभजन ने कहा, ‘उन्हें (आने वाले बल्लेबाजों को) अपनी जगह खुद बनानी होगी और इतना अच्छा प्रदर्शन करना होगा कि टेस्ट क्रिकेट की टीम में शामिल होने के लिए उनकी दावेदारी मजबूत हो जाए.’
अगर आप उसे पहले दौरे के लिए इंग्लैंड भेजते हैं, जहां गेंद स्विंग करेगी तो यह समझदारी की बात नहीं होगी. अगर हम चाहते हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट खेले, तो हमें उसे तराशना होगा.
हरभजन ने कहा कि भारत को सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करने हेतु उन्हें सही तरीके से तराशना होगा. उन्होंने कहा, ‘आखिरकार वे सीख ही जाएंगे, चाहे उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना ही क्यों नहीं करना पड़े. अगर कोई 15 साल का लड़का गेंद को जोर से मार सकता है तो वह उसे डिफेंड भी सकता है. यह सब सोच की बात है. अगर आप उसे मौका देंगे तो वह उस माहौल में खुद को ढाल लेगा.’
पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा कि भारत में टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतर पिचें होना बहुत जरूरी है, जिससे सिर्फ बल्लेबाजों का ही आत्मविश्वास नहीं बढ़ेगा बल्कि इसका मतलब यह भी होगा कि स्पिनरों को आसानी से विकेट नहीं मिलेंगे. उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि यहीं आपको बेहतरीन क्रिकेट और बेहतरीन क्रिकेटर मिलते हैं. टेस्ट क्रिकेट में आपको सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यह पांच दिनों तक चलता है और हर दिन चुनौती अलग होती है.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


