17.2 C
Munich

Vaibhav Sooryavanshi Record: आज इतिहास बदलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, बनाएंगे ऐसा महारिकॉर्ड जिसे दुनिया भूल नहीं पाएगी!

Must read


होमखेलक्रिकेट

इतिहास रचने पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, महारिकॉर्ड से मचाने वाले हैं तहलका!

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi record: वैभव सूर्यवंशी आज (27 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के एलिमिनेटर मैच के दौरान एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम हैं. उन्होंने एक सीजन में 59 छक्के ठोके थे. वैभव इससे 7 कदम दूर हैं. अब तक वैभव आईपीएल 2026 में 14 मैचों में 53 छक्के ठोक चुके हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी की नजर क्रिस गेल के महारिकॉर्ड पर.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम का इंतजार है. आज (27 मई) मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है. इस नॉकआउट मैच में जो भी टीम हारेगी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा और जीतने वाली टीम फाइनल की रेस में आगे बढ़ेगी. इस हाई-वोल्टेज मैच में सबका ध्यान हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा, जो अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से महफिल लूटने के लिए तैयार हैं.

क्रिकेट जगत में जब भी बड़े-बड़े छक्के लगाने की बात होती है, तो वेस्टइंडीज के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है, लेकिन आज यानी 2026 को वैभव सूर्यवंशी इतिहास रच सकते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के पास आज आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वो महारिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, जो पिछले कई सालों से क्रिस गेल के नाम सुरक्षित था.

गेल के रिकॉर्ड पर वैभव की नजर
क्रिस गेल ने साल 2012 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए कुल 59 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. पिछले 14 सालों से इस रिकॉर्ड को कोई छू तक नहीं पाया है, लेकिन इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से इस नामुमकिन से दिखने वाले रिकॉर्ड को मुमकिन बना दिया है. वैभव इस सीजन में अब तक खेले 14 मैचों में रिकॉर्ड 53 छक्के ठोक चुके हैं. वह ‘यूनिवर्स बॉस’ के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 7 कदम (छक्के) दूर हैं. अगर आज मुल्लांपुर के मैदान पर वैभव का बल्ला गरजा और उन्होंने 7 छक्के लगा दिए, तो वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड.

मुल्लांपुर में दिखेगा वैभव का रौद्र रूप?
मुल्लांपुर की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के लिए वैभव सूर्यवंशी को रोकना एक बड़ी चुनौती होने वाला है. वैभव जिस अंदाज में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आज मुल्लांपुर में क्रिस गेल का यह ‘महारिकॉर्ड’ ध्वस्त हो सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में वैभव अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा पाते हैं या नहीं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article