Last Updated:
Vaibhav Sooyavanshi vs Priyansh Arya आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी दोनों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अश्विन का मानना है कि प्रियांश आर्य फिलहाल उनसे कुछ आगे हैं, और इसका एक अहम कारण यह है कि वह एक ऐसे बल्लेबाज को देखते हैं जो न सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी कर सकता है, बल्कि पारी को यादगार बनाने में भी सक्षम है.
vaibhav suryavanshi VS PRIYANSH ARYA
नई दिल्ली: क्रिकेट वर्ल्ड में इस वक्त भले ही वैभव सूर्यवंशी के नाम का हल्ला हो. 15 साल के इस उभरते बैटर को टीम इंडिया का फ्यूचर स्टार माना जा रहा हो. क्रिकेट पंडित द्वारा उनकी जल्द से जल्द टीम इंडिया में एंट्री कराई जा रही हो, लेकिन एक शख्स की राय जुदा है. वह वैभव सूर्यवंशी को नहीं बल्कि प्रियांश आर्या को उनसे भी बड़े बल्लेबाज बता रहे हैं.
प्रियांश आर्या के सपोर्ट में क्यों उतरे अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘किसी को ऊपर-नीचे लाने का नहीं है, मगर ये जो प्रियांश आर्या है न, जितना आयुष म्हात्रे हैं, जितना वैभव सूर्यवंशी हैं, उससे भी थोड़ा एक कदम मुझे लग रहा है. तुलना नहीं कर रहा हूं क्योंकि ये बड़ा रन बना लेता है, इनके पास शॉट्स की रेंज ज्यादा है.’
सेफ और ब्राइट है टीम इंडिया का फ्यूचर
प्रियांश ने इस सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली है, जिसने उनकी ताकत और लय को मैच का रुख बदलने वाली बड़ी पारी में बदलने की क्षमता को उजागर किया. वहीं, वैभव ने आईपीएल 2025 में शतक लगाकर सनसनी मचाई थी. इस सीजन में भी उन्होंने दिग्गज गेंदबाजों को सिर के ऊपर से छक्का मारा है. दूसरी ओर आयुष म्हात्रे भी सिर्फ एक सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्थापित टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बन चुके हैं. वह वर्ल्ड चैंपियन अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान भी हैं.
बेजोड़ फॉर्म में चल रहे प्रियांश आर्या
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रियांश दिल्ली प्रीमियर लीग में तूफानी बल्लेबाजी के बाद सुर्खियों में आए थे. उन्हें पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में तीन करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थे. प्रियांश ने पिछले सीजन में शतक बनाकर अपनी वैल्यू बढ़ाई और इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया. मौजूदा सीजन में वह अब तक खेले गए पांच मैचों की 5 पारियों में 248.23 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 211 रन बना चुके हैं, जिसमें 14 चौके और 20 छक्के शामिल हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें


