Vaikunth Chaturdashi 2026: शिव और विष्णु पूजा का सबसे अच्छा दिन वैकुंठ चतुर्दशी, साल में बस एक बार मिलता है ऐसा मौका, लेकिन मुहूर्त अलग-अलग

Date:


Vaikunth Chaturdashi 2026: वैकुंठ चतुर्दशी हर साल कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाते हैं. यह एक ऐसा दिन है, जो साल में एक बार ही आता है, जिसमें भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा एक साथ की जाती है. लेकिन दोनों के लिए मुहूर्त अलग-अलग होते है. चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन इस दिन विष्णु पूजा की अपनी एक वज​ह है.

शिव और विष्णु पूजा का सबसे अच्छा दिन क्यों?

पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को भगवान विष्णु शिव की नगरी काशी गए थे. वे भगवान शिव की पूजा करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने कमल के 1000 फूलों से शिव जी की पूजा करने का संकल्प ले रखा था.

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को उन्होंने शिव पूजा प्रारंभ की और एक एक करके कमल के फूल शिव जी को अर्पित करने लगे. उसी दौरान उनकी परीक्षा लेने के लिए शिव जी ने एक कमल पुष्प गायब कर दिया. पूजा के अंत में विष्णु जी को पता चला कि 1 फूल कम है. इससे पूजा अधूरी ही रह जाती.

तब भगवान श्रीहरि अपने एक नेत्र को निकालकर शिव जी को अर्पित करने के लिए बढ़े क्योंकि विष्णु जी को कमलनयन भी कहते हैं. उनकी यह भक्ति देखकर भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हुए और प्रकट हो गए. उन्होंने विष्णु जी को ऐसा करने से रोका. उन्होंने भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र भेंट किया, जो उनका प्रमुख और प्रभावशाली अस्त्र है.

इस वजह से वैकुंठ चतुर्दशी का दिन भगवान शिव और विष्णु पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

​शिव और विष्णु पूजा का समय अलग-अलग

वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान शिव के साथ विष्णु जी की पूजा करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों की पूजा का मुहूर्त अलग-अलग होता है. वैकुंठ चतुर्दशी पर विष्णु पूजा निशिता काल में करते हैं यानी मध्य रात्रि के समय में, जबकि शिव जी की पूजा सूर्योदय के समय में करते हैं.

वैकुंठ चतुर्दशी पर मणिकर्णिका स्नान

वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर काशी में मणिकर्णिका घाट पर प्रात:काल में स्नान करते हैं. इस स्थान पर माता पार्वती के कर्ण फूल गिर थे, इस वजह से इसका नाम मणिकर्णिका पड़ा. वैकुंठ चतुर्दशी के दिन इस घाट पर स्नान को मणिकर्णिका स्नान के नाम से जानते हैं. मणिकर्णिका घाट मोक्ष का द्वार कहलाता है क्योंकि वहां पर 24 घंटे चिताएं जलती हैं और शिवजी स्वयं मृतकों को तारक मंत्र प्रदान करते हैं.

वैकुंठ चतुर्दशी कब है?

इस साल वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर, सोमवार को है. चतुर्दशी तिथि 23 नवंबर को 02:36 ए एम से लेकर 23 नवंबर को ही रात 11:42 पी एम तक है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related