Last Updated:
Preity Zinta Reach Out To Fan Hit By Six: पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्या का एक छक्का फैन कृष्ण चंद के चेहरे पर जा लगा. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद प्रियांश और टीम मालकिन प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल कर कृष्ण चंद का हाल जाना. प्रीति ने उन्हें धर्मशाला में आगामी मैच के लिए आमंत्रित किया और मजाक में हेलमेट पहनने की सलाह भी दी. इस मानवीय पहल ने साबित कर दिया कि क्रिकेट के मैदान पर खेल से ऊपर खिलाड़ियों की संवेदनाएं और प्रशंसकों का सम्मान होता है.
प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर की चोटिल फैन से बात.
नई दिल्ली. आईपीएल का मंच हमेशा से रोमांच, आतिशबाजी और बड़े शॉट्स के लिए जाना जाता है. आईपीएल का यह सीजन भी इससे अलग नहीं है.जब पंजाब किंग्स का मैच राजस्थान रॉयल्स से हो रहा था, तब स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर था. पंजाब के युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या अपनी लय में थे. उन्होंने मात्र 11 गेंदों में 29 रनों की एक तूफानी पारी खेलकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया. लेकिन, उस दिन प्रियांश की चर्चा केवल उनके बल्ले से निकले रनों के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर घटी एक अनचाही घटना और उसके बाद दिखाए गए उनके मानवीय व्यवहार के लिए भी हुई.
प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) की उस छोटी लेकिन आक्रामक पारी के दौरान उन्होंने एक जोरदार छक्का जड़ा. गेंद सीधे स्टैंड्स में गई, लेकिन यह खुशी का पल एक अनचाही घटना में बदल गया. वह गेंद सीधे एक दर्शक, कृष्ण चंद (Krishnan Chand) के चेहरे पर जा लगी. सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता था कि गेंद के प्रहार से कृष्ण चंद घायल हो गए थे और उनके चेहरे से खून बह रहा था. स्टेडियम का वह कोना, जो कुछ ही पलों पहले शोर से भरा था, अचानक सन्नाटे में बदल गया. खेल तो चलता रहा, लेकिन प्रियांश आर्या का मन मैदान के उस हिस्से में कहीं खो गया था.
प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर की चोटिल फैन से बात.
The fans come first, always ❤️


