Last Updated:
Yashasvi Jaiswal welcomes Mitchell Starc with a massive six: आईपीएल के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने तूफानी आगाज करते हुए इतिहास रच दिया. जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की मैच की पहली ही गेंद पर जायसवाल ने गगनचुंबी छक्का जड़कर खलबली मचा दी. आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है. हालांकि, स्टार्क ने बाद में उन्हें आउट कर हिसाब बराबर किया, लेकिन जायसवाल की इस आक्रामक शुरुआत ने मैच के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.
यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास.
नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के के खिलाफ मैच की शुरुआत में ही क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जब राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि खेल की पहली ही गेंद पर इतिहास लिखा जाएगा. दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क जब गेंदबाजी के लिए दौड़ रहे थे, तो शायद ही उन्होंने सोचा होगा कि पहली ही गेंद उनके लिए इतनी महंगी साबित होगी. मैच की पहली गेंद मिचेल स्टार्क ने फेंकी.स्टार्क की लाइन थोड़ी शॉर्ट और स्लॉट में थी. आक्रामक शैली के लिए फेमस यशस्वी जायसवाल पहले से ही तैयार थे. उन्होंने गेंद को भांपा, अपनी जगह पर स्थिर रहे और बल्ले को जोर से घुमाया. गेंद सीधे सीमा रेखा के पार स्क्वायर लेग की दिशा में गई. पहली ही गेंद पर छक्का. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का शोर इस बात का गवाह था कि यह केवल एक छक्का नहीं, बल्कि संकेत था कि राजस्थान रॉयल्स आज पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है.
इस छक्के के साथ ही यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. यह केवल एक संयोग नहीं है, बल्कि उनकी निरंतरता का प्रमाण है. आंकड़े गवाह हैं कि आईपीएल की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का कारनामा यशस्वी अब तक 4 बार कर चुके हैं. आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में जायसवाल (04) पहले, प्रियांश आर्य (02 ) दूसरे, नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फिल सॉल्ट और संजू सैमसन जॉइंट रूप से तीसरे नंबर पर हैं. जो एक एक बार यह कारनामा कर चुके हैं.
यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास.
🔴 Yashasvi Jaiswal is not happy with the umpire’s decision.


