24.4 C
Munich

VIDEO: रसिख सलाम ने उड़ाया ट्रेविस हेड का डंडा, तो दहाड़ उठे विराट कोहली, उड़ गए विस्फोटक ओपनर के होश

Must read


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: रसिख सलाम ने उड़ाया ट्रेविस हेड का डंडा, तो दहाड़ उठे विराट कोहली

Last Updated:

virat kohli aggression celebration: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रसिख सलाम डार की सटीक यॉर्कर पर ट्रेविस हेड का ऑफ स्टंप उखड़ा, तो मैदान पर रोमांच का ज्वालामुखी फट पड़ा. रसिख ने कान पर हाथ रखकर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया, लेकिन असली महफिल बाउंड्री पर तैनात विराट कोहली ने लूटी. विकेट गिरते ही कोहली किसी भूखे शेर की तरह दहाड़ मारकर मैदान के बीच की तरफ भागे.हवा में घूंसे मारते ‘किंग कोहली’ का यह एग्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Zoom

विराट कोहली ने हेड के आउट होते ही शेर की तरह दहाड़ लगाई.

नई दिल्ली. ये है आईपीएल का असली रोमांच. जब मैदान पर युवा जोश और क्रिकेट जगत के सबसे बड़े ‘अग्रेशन किंग’ का मेल होता है, तो फैंस को ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है जो इतिहास में दर्ज हो जाता है. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए आईपीएल के 67वें मुकाबले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक सनसनी मचा दी है. कहानी सिर्फ एक विकेट की नहीं है, बल्कि उस विकेट के बाद मैदान पर छूटे ‘विराट कोहली के एग्रेशन’ के उस ज्वालामुखी की है, जिसे देखकर विरोधी टीम भी सहम गई.

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड (Travi Head) क्रीज पर मौजूद थे.य हेड जिस खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं, उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए एक दुःस्वप्न जैसा होता है. लेकिन आरसीबी के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार (Rasikh Salam Dar) के इरादे कुछ और ही थे. पारी के चौथे ओवर (3.6 ओवर) में रसिख ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद खुद हैदराबाद के खेमे को नहीं थी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article