Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक अपनी मां के साथ अभिषेक वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करने गए थे. इस दौरान उनका चप्पल चोरी हो गया.
अभिषेक शर्मा के मंदिर के बाहर चप्पल चोरी होने का वीडियो वायरल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजों को जमकर चौके छक्के लगा रहे सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ एक अजीब घटना हो गई. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया दावा किया गया कि वृंदावन में दर्शन करने के दौरान उनकी चप्पल चोरी हो गई. जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे थे. जब वो भगवान की पूजा करने के बाद मंदिर से बाहर निकले तो उन्होंने जहां अपनी चप्पल खोली थी वो नहीं दिखी. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि वीडियो इसी आईपीएल का है या फिर कभी और शूट किया गया था. न्यूज 18 इसकी पुष्टी नहीं करता है.
अभिषेक शर्मा जब वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करने गए थे उनका वीडियो एक फैन ने शूट कर लिया. इस वीडियो में सनराइजर्स के विस्फोटक ओपनर मंदिर के बाहर इधर उधर अपनी चप्पल तलाश करते नजर आ रहे हैं. वीडियो बनाने वाले ने इसमें पीछे से कमेंट्री जैसे पूरा वाकया बयां किया. उन्होंने कहा ये देखो भाई अभिषेक शर्मा मंदिर में दर्शन करने गए थे और जब बाहर आए तो उनकी चप्पल गायब हो गई है. यहां पर बहुत सारे चप्पल हैं लेकिन उनकी और माता जी की चप्पल नहीं मिल रही.
View this post on Instagram


