19.9 C
Munich

Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर फूटा 6 फुट 8 इंच लंबे बॉलर का गुस्सा! रिएक्शन ने मचाई खलबली

Must read


होमखेलक्रिकेट

Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर फूटा 6 फुट 8 इंच लंबे बॉलर का गुस्सा!

Last Updated:

Kyle Jamieson’s animated reaction goes viral: वैभव सूर्यवंशी और काइल जैमीसन के बीच एक नाटकीय भिड़ंत देखने को मिली. वैभव ने जैमीसन की पहली गेंद पर चौका जड़कर इरादे जाहिर किए, लेकिन अगली ही गेंद पर जैमीसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन लौटा दिया. मात्र 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए वैभव का मिचेल स्टार्क से मुकाबला देखने की चाहत अधूरी रह गई. इस विकेट के बाद जैमीसन का आक्रामक जश्न सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद काइल जैमीसन बौरा गए.

नई दिल्ली. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के 43वें मुकाबले में एक अजीब सी खामोशी और शोर के बीच का अंतर बहुत बारीक था. यह शाम उस युवा सनसनी के नाम होने वाली थी, जिसके चर्चे पूरी क्रिकेट दुनिया में हैं वैभव सूर्यवंशी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर माहौल कुछ ऐसा था कि जैसे वैभव का मैदान पर उतरना ही अपने आप में एक इवेंट बन गया हो. हर कोई उस बहुप्रतीक्षित भिड़ंत का इंतजार कर रहा था, जहां एक ओर युवा वैभव थे और दूसरी ओर अनुभवी मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदें. लेकिन कहते हैं ना कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. और कभी-कभी यह उम्मीदों के विपरीत एक ऐसी पटकथा लिख देता है, जिसे कोई भी लेखक सोच नहीं सकता.

जब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) क्रीज पर आए, तो स्टेडियम में गूंजती आवाजें उनकी प्रशंसा में थीं. प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे कि यह खिलाड़ी आज दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देगा. पारी के 1.4 ओवर में वैभव ने अपनी पहली ही गेंद पर काइल जैमीसन के खिलाफ एक शानदार चौका जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. गेंद सीमा रेखा के पार जाते ही मानो स्टेडियम में बिजली दौड़ गई. वैभव के बल्ले से निकली वह आवाज ही यह बताने के लिए काफी थी कि आज वह किस लय में हैं. ऐसा लग रहा था कि आज का दिन वैभव का है. फैंस को मिचेल स्टार्क के खिलाफ उनके कड़े मुकाबले का इंतजार था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. वह चौका मात्र एक ट्रेलर था, जिसे देखकर किसी को अंदाजा नहीं था कि अगली ही गेंद पर फिल्म का क्लाइमेक्स आ जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद काइल जैमीसन बौरा गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article